Lohardaga: अंजुमन इस्लामिया, लोहरदगा की अदलिया कमिटी की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में दो महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें एक मामले का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया, जबकि दूसरे मामले में सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया.
आपसी समझौते से सुलझा पहला मामला
मजहर कुरैशी और तरन्नुम परवीन के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई के बाद कमिटी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया. साथ ही लंबित मामलों और क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया.
भूमि विवाद मामले में सामाजिक बहिष्कार का फैसला
खालिद अंसारी, यूनुस अंसारी तथा सेराजन बीबी, यूसुफ अंसारी और कुद्दुश अंसारी के बीच भूमि और संपत्ति विवाद की सुनवाई के दौरान कमिटी ने पाया कि अंजुमन के निर्देशों की लगातार अवहेलना की जा रही है. इसके बाद सेराजन बीबी, यूसुफ अंसारी और कुद्दुश अंसारी के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया.
ALSO READ: E-20 पेट्रोल के विरोध में PM आवास जाएंगे केजरीवाल, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
शांति और भाईचारा बनाए रखना उद्देश्य
अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने कहा कि अदलिया कमिटी का उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि विवादों का समाधान आपसी सहमति और न्यायपूर्ण तरीके से करने का प्रयास किया जाता है. बैठक में यासीन कुरैशी, सेराज अंसारी, मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.