Koderma: राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची के प्राप्त मार्गदर्शन पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के सभी अंचल कार्यालयों में 03 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्रों के निर्गमन एवं वितरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. यह शिविर कार्यालय अवधि के दौरान संचालित होंगे. जिला प्रशासन द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने अंचल कार्यालय में निर्धारित अवधि तक शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.
लंबित आवेदनों का प्रमाण-पत्र निर्गत एवं वितरित किए जाएंगे
शिविर के दौरान नागरिकों से नए आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ पूर्व से लंबित आवेदनों का निष्पादन करते हुए प्रमाण-पत्र निर्गत एवं वितरित किए जाएंगे. प्रमाण-पत्रों के वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है. साथ ही, प्रत्येक अंचल से निर्गत एवं वितरित किए गए प्रमाण-पत्रों से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा.सभी प्रखंडों एवं अंचलों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाति, आय, स्थानीय निवासी तथा EWS प्रमाण-पत्रों के निर्गमन एवं वितरण कार्य का प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे.
ALSO READ : कोडरमा : IB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अजहर मसूद की ऑडियो क्लिप वायरल कर भड़काने के आरोप में 5 गिरफ्तार