LOC में मिला संदिग्ध ड्रोन, भारतीय सेना ने किया डिएक्टिव
NewsWave Desk : भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की जासूसी कोशिशों को एक बार फिर से नाकामयाब कर दिया है. जम्मू के खौड़ सेक्टर में एक संदिग्ध सर्विलांस ड्रोन को भारतीय सेना ने देखा. घटना शुक्रवार की है. सेना ने देखा कि संदिग्ध ड्रोन भारतीय सैन्य ठिकानों के बेहद करीब उड़ रहा है. ऐसे में भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन को डिएक्टिव कर दिया. इस दौरान भारतीय सेना ने ड्रोन को मार गिराया. सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद ड्रोन की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी. ड्रोन एलओसी LOC के पास पाया गया. जो मंडियाला की ओर से भारतीय क्षेत्र की दिशा में आया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को बरामद कर लिया.
ड्रोन से मिला 65 GB का मेमोरी कार्ड
जानकारी है कि ड्रोन के साथ ही एक 65 जीबी GB का मेमोरी कार्ड भी मिला है. साथ में बैटरियां भी ड्रोन से बरामद की गयी. भारतीय सेना ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. तकनीकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी के पास भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
ALSO READ : भारत ने जैवलिन में गाड़ा झंडा, नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने जीते दो मेडल