Ranchi: झारखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में रांची के स्वास्थ्य प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है. विभाग ने सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार का तबादला करते हुए उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है. डॉ. प्रभात कुमार के स्थान पर अब अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रसाद रांची के नए सिविल सर्जन होंगे. विभाग ने उन्हें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की कमान सौंपी है. इसी आदेश में डोरंडा अस्पताल में पदस्थापित डॉ. मीता सिन्हा को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें परिवार कल्याण स्वास्थ्य निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस तबादला आदेश के साथ ही तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी हो गई है.
यह भी पढ़ें: 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: स्वास्थ्य विभाग