Koderma : इंटेलिजेंस ब्यूरो और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से 5 लोगों को हिरासत में लिया है. इन पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकवादी अजहर मसूद की ऑडियो क्लिप साझा कर युवाओं को भड़काने का आरोप है.
कैसे हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार IB को सूचना मिली थी कि माधोपुर गांव के कुछ युवक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और पाकिस्तान के आतंकी अजहर मसूद की ऑडियो क्लिप्स का इस्तेमाल कर मुस्लिम युवाओं को देश और अन्य धर्मों के खिलाफ भड़का रहे हैं. सूचना के बाद IB टीम ने कोडरमा SP को जानकारी दी.
पुलिस कर रही जांच
रविवार देर रात IB की टीम कोडरमा पहुंची और सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस के सहयोग से माधोपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान सभी 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. सभी आरोपी माधोपुर गांव के ही निवासी हैं. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस ने अभी मामले को लेकर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
पहले भी हो चुका है मामला
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कोडरमा की रहने वाली शमा प्रवीण को गुजरात ATS ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. उस पर अलकायदा (AQIS) के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल की सरगना होने और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं का ब्रेनवॉश करने का आरोप था.
Also Read : रांची: OMR शीट की कार्बन कॉपी लेकर CID कार्यालय पहुंच रहे अभ्यर्थी