Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: कल आएंगे नतीजे, प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
देशबिहार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: कल आएंगे नतीजे, प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Bankipur Assembly by-election: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित गलत कार्यों के सभी सबूत उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई पटना के स्थानीय निवासी थे. पुलिस ने जबरन घरों में घुसकर लोगों को उठाया. कई स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि उन्हें बिना उचित कारण के घर से उठकर थाने ले जाया गया. प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा का यह तर्क कि बाहरी लोगों को चुनावी गतिविधियों में शामिल होने के कारण हिरासत में लिया गया, पूरी तरह गलत है. उनका दावा है कि 18 से अधिक ऐसे लोगों को बाहरी बताकर पकड़ा गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया और वे सभी स्थानीय निवासी निकले.

Contents
  • पटना के एसएसपी को बताया अनप्रोफेशनल
  • नीतीश की प्रशंसा, भाजपा पर निशाना
  • प्रशांत किशोर ने जीत का किया दावा

यह भी पढ़ें: CLAT 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका, 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

पटना के एसएसपी को बताया अनप्रोफेशनल

उन्होंने पटना के एसएसपी को पूरी तरह अनप्रोफेशनल बताते हुए कहा कि यही अधिकारी पहले नीट छात्रा मामले में भी उसे आत्महत्या करार दे चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दिन एसएसपी ने उनका एक भी फोन नहीं उठाया, जबकि पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने हर बार उनका फोन रिसीव किया. प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि भाजपा के लोगों ने भी पटना के एसएसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी दिल्ली जाकर भी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 3 अगस्त को होने वाली मतगणना में पटना के एसएसपी की कोई भूमिका नहीं होगी. उन्होंने पटना जिले के थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने नियमों के विरुद्ध कार्रवाई की है तो उनके एसएसपी उन्हें नहीं बचा पाएंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि पटना के एसएसपी को राजनीति करनी है तो उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में आ जाना चाहिए.

नीतीश की प्रशंसा, भाजपा पर निशाना

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे उन्होंने कभी भी पुलिस प्रशासन का प्रयोग चुनाव के दौरान नहीं किया. 2015 में मैं नीतीश कुमार के साथ था उसे वक्त वह महागठबंधन में थे भाजपा विपक्ष में थी. उसे वक्त हम लोग भी चाहते तो पुलिस का उपयोग करके उनके कार्यकर्ताओं को पिटवा सकते थे लेकिन ऐसा हम लोगों ने नहीं किया. नीतीश कुमार ने भी ऐसा कभी नहीं किया. आज भाजपा वाले पुलिसिया तंत्र का गलत उपयोग कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोल कहा कि वह पुलिस को गुंडे बनाकर काम करवाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद: सरायढेला के जगजीवन नगर में चोरी के संदेह में युवक की लिंचिंग, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रशांत किशोर ने जीत का किया दावा

पीके ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कल चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो जाएगा कि हम लोग कितने वोटों से जीत रहे हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इतने वोटो से हम लोग जीत रहे हैं कि भाजपा की उतने वोट से इस सीट पर कभी हार नहीं होगी. कल सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा.

Tags:

amit shahAssemblyBankipurBihar Jobbihar newsbreaking newsby-electioncricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiPolice ActionPrashant Kishoquestionsr claimsRanchi NewsRanchi News PortalresultsShibu sorensscStudent Proteststudent protest in Ranchito be declaredTodays NewstomorrowVacancyvictoryअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

चतरा: पुलिस ने किया पीछा, ट्रक पलटा और खुल गया शराब तस्करी का खेल

Next

पलामू: हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.