Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/CLAT 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका, 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख
देशशिक्षा/जॉब

CLAT 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका, 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में कानून की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 की आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है. इच्छुक अभ्यर्थी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. CLAT के जरिए देशभर की विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (UG) और एलएलएम (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है. इस बार परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो पहले से परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं.

Contents
  • 3 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  • ऐसे करें CLAT 2027 के लिए आवेदन
  • 6 दिसंबर 2026 को होगी परीक्षा
  • CLAT UG और PG के लिए योग्यता
  • CLAT स्कोर से मिलेगा कई लॉ संस्थानों में प्रवेश का अवसर

3 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन के दौरान छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने के साथ फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा. कंसोर्टियम की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऐसे करें CLAT 2027 के लिए आवेदन

सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
CLAT 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें.
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए नया रजिस्ट्रेशन करें.
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें.

6 दिसंबर 2026 को होगी परीक्षा

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के अनुसार CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ही पाली में होगी. इस बार परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा. ऐसे में उम्मीदवार पुराने पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं.

CLAT UG और PG के लिए योग्यता

CLAT UG 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे, जबकि SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है. वहीं CLAT PG 2027 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और SC/ST वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे.

CLAT स्कोर से मिलेगा कई लॉ संस्थानों में प्रवेश का अवसर

CLAT स्कोर का इस्तेमाल केवल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य लॉ संस्थानों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के पास देश के प्रतिष्ठित कानून संस्थानों में पढ़ाई करने का मौका मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए. सिलेबस में बदलाव नहीं होने के कारण नियमित अभ्यास, सही रणनीति और समय प्रबंधन के जरिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है.

ALSO READ: NEET PG 2026: केंद्र सरकार ने किए कई अहम बदलाव, अभ्यर्थियों के घर के पास होंगे परीक्षा केंद्र, जानिए और क्या हुआ फैसला?

Tags:

12वीं के बाद विधि करियरamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsCLAT 2027CLAT 2027 application formCLAT 2027 exam dateCLAT 2027 notificationCLAT 2027 registrationCLAT 2027 अधिसूचनाCLAT 2027 आवेदन पत्रCLAT 2027 पंजीकरणCLAT 2027 परीक्षा तिथिCLAT eligibility 2027CLAT exam 6 December 2026CLAT exam pattern 2027CLAT PG 2027CLAT registration August 2026CLAT syllabus 2027CLAT UG 2027CLAT आधिकारिक वेबसाइटCLAT ऑनलाइन आवेदनCLAT नवीनतम अपडेटCLAT पंजीकरण अगस्त 2026CLAT परीक्षा 6 दिसंबर 2026CLAT परीक्षा पैटर्न 2027CLAT पाठ्यक्रम 2027CLAT पात्रता 2027cricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence Dayintegrated LLB admissionJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest Newslaw admission 2027law entrance exam 2027LLM admission 2027LLM प्रवेश 2027Narendra ModiNational Law University admissionNLU admission 2027NLU प्रवेश 2027NLU प्रवेश परीक्षाNLUs का संघRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़एकीकृत LLB प्रवेशझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीभारत के शीर्ष विधि कॉलेजमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रवेशविधि अध्ययन प्रवेशविधि प्रवेश 2027विधि प्रवेश परीक्षा 2027शिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

असम, केरल और गुजरात में बाढ़ से स्थिति नाजुक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Next

चतरा: पुलिस ने किया पीछा, ट्रक पलटा और खुल गया शराब तस्करी का खेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.