Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/सरायकेला: DC ने किया उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, तय दर पर खाद उपलब्ध कराने और ऑनलाइन एंट्री के निर्देश
झारखण्डसरायकेला खरसावां

सरायकेला: DC ने किया उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, तय दर पर खाद उपलब्ध कराने और ऑनलाइन एंट्री के निर्देश

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Seraikela:उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल ने खरसावाँ और कुचाई प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, विक्रय अभिलेख, पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन प्रविष्टि, मूल्य सूची के प्रदर्शन तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में कुचाई प्रखंड क्षेत्र की कुछ उर्वरक दुकानें बंद पाई गईं. इस पर संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि बिना उचित कारण दुकान बंद न रखें और किसानों की आवश्यकता को देखते हुए नियमित रूप से दुकान का संचालन सुनिश्चित करें.

Contents
  • निर्धारित सब्सिडी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
  • किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए

निर्धारित सब्सिडी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. प्रत्येक बिक्री की ऑनलाइन प्रविष्टि पीओएस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से करें. निर्धारित दर से अधिक मूल्य की वसूली नहीं करें. स्टॉक और विक्रय अभिलेख अद्यतन रखें तथा दुकान में स्टॉक और मूल्य सूची का स्पष्ट प्रदर्शन करें.

किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए

उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अनियमितता उत्पन्न न होने दी जाए. साथ ही स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन, अनावश्यक रूप से दुकान बंद रखना अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान कृषि निरीक्षक मधुसुधन कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे.
ALSO READ: रांची को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद को मिली अहम जिम्मेदारी

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra Pradhandistrict agriculture officer SeraikelaEducation minister resignaionfertilizer shop checkingfertilizer stock inspection.fertilizer subsidy rate JharkhandGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Agriculture DepartmentJharkhand farmers newsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobKharsawan fertilizer shop inspectionKuchai fertilizer newsLatest NewsNarendra ModiPoS fertilizer entryPoS में खाद की एंट्रीRanchi NewsRanchi News PortalSeraikela fertilizer inspectionShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़कुचाई में खाद से जुड़ी खबरखरसावां में खाद की दुकान का निरीक्षणखाद की दुकान की जांचखाद के स्टॉक का निरीक्षणजिला कृषि अधिकारी सरायकेलाझारखंडझारखंड कृषि विभागझारखंड के किसानों से जुड़ी खबरझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड में खाद सब्सिडी की दरधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसरायकेला में खाद का निरीक्षणस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रांची को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. अमरेंद्र प्रसाद को मिली अहम जिम्मेदारी

Next

गिरिडीह: 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – DC

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.