Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/बिना UGC NET भी बन सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती
देशशिक्षा/जॉब

बिना UGC NET भी बन सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका आया है. कॉलेज ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों में कुल 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Contents
  • कहां और कैसे करें आवेदन
  • विभागवार रिक्तियां
  • NET जरूरी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों को छूट
  • चयन प्रक्रिया कैसे होगी
  • महत्वपूर्ण तिथि

कहां और कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार SRCC की आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu या दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. तकनीकी समस्या होने पर उम्मीदवार कॉलेज के ईमेल facultyrectt@srcc.du.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

विभागवार रिक्तियां

कॉमर्स विभाग: 12 पद
इकोनॉमिक्स विभाग: 3 पद
मैथमेटिक्स विभाग: 1 पद
क्या होनी चाहिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं.
SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी और उनके लिए न्यूनतम 50% अंक पर्याप्त होंगे. जिन पीएचडी धारकों ने अपनी मास्टर डिग्री 19 सितंबर 1991 से पहले पूरी की है, उन्हें भी 5% अंकों की छूट मिलेगी.

NET जरूरी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों को छूट

सामान्यतः असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए UGC NET या CSIR NET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. हालांकि, UGC नियमों के अनुसार नियमित मोड में पीएचडी पूरी करने वाले कुछ उम्मीदवारों को NET से छूट दी गई है. इस छूट के लिए आवश्यक शर्तें हैं:

थीसिस का मूल्यांकन दो बाहरी परीक्षकों द्वारा हुआ हो. ओपन वाइवा आयोजित हुआ हो. कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित हों. दो शोध पत्र सेमिनार या कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए हों.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

कॉलेज उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, शोध कार्य, प्रकाशन और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग करेगा. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2026

ALSO READ: राहुल का छात्रों से संवाद: राहुल गांधी ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार किया खत्म, सिस्टम पर RSS का कब्जा’

Tags:

22 अगस्त आवेदन अंतिम तिथिamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDU Assistant Professor RecruitmentDU faculty recruitmentDU jobs 2026DU official websiteDU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026DU teaching jobsEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiNET exempted candidatesPhD NET exemptionRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorenSRCC Assistant Professor VacancySRCC faculty jobsSRCC jobs 2026SRCC official websiteSRCC recruitment notificationSRCC भर्ती 2026sscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsUGC NET exemptionUGC NET छूटVacancyअपराध न्यूज़असिस्टेंट प्रोफेसर योग्यताअसिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2026इकोनॉमिक्स विभाग भर्तीऑनलाइन आवेदन SRCCकॉमर्स विभाग भर्तीकॉलेज फैकल्टी भर्तीझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलदिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसरदिल्ली यूनिवर्सिटी नौकरीदिल्ली यूनिवर्सिटी भर्तीदिल्ली यूनिवर्सिटी शिक्षक भर्तीधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीबिना UGC NET नौकरीमाइक्रोसॉफ्टमास्टर डिग्री 55 प्रतिशतमैथमेटिक्स विभाग भर्तीरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविश्वविद्यालय भर्ती 2026शिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला, बोले– CBI जांच से क्यों डर रही सरकार?

Next

राज्यपाल ने किया सखुआ महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले- हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.