Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/‘दूसरा केजरीवाल नहीं चाहिए’, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के घर के बाहर शुरू हुआ अनशन
देश

‘दूसरा केजरीवाल नहीं चाहिए’, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के घर के बाहर शुरू हुआ अनशन

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

न्यूज़ वेव डेस्क
दिल्ली के जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपने ही समर्थकों के विरोध का सामना कर रही है. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में संगठन की कोर टीम की बैठक के दौरान दो युवकों ने संस्थापक अभिजीत दीपके के घर के बाहर धरना देकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे युवकों की पहचान अहमदाबाद निवासी मनीष ब्रह्मभट्ट और राहुल पंड्या के रूप में हुई है. दोनों का दावा है कि उन्होंने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और उसी आंदोलन के आधार पर CJP को देशभर में पहचान मिली.

Contents
  • बैठक में शामिल नहीं करने का आरोप
  • ‘हमें दूसरा केजरीवाल नहीं चाहिए’
  • दीपके के आवास पर चल रही थी बैठक
  • ‘CJP राजनीतिक दल नहीं बनेगी’

बैठक में शामिल नहीं करने का आरोप

मनीष ब्रह्मभट्ट ने मीडिया से कहा कि आंदोलन की शुरुआत किसी एक व्यक्ति के नेतृत्व में नहीं हुई थी. देशभर से आए छात्रों और युवाओं ने मिलकर इसे खड़ा किया था. उनका आरोप है कि वे अभिजीत दीपके से मिलने और कोर टीम की बैठक में शामिल होने के लिए छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरे देश के युवाओं का था, इसलिए संगठन में फैसले भी लोकतांत्रिक तरीके से होने चाहिए. आंदोलन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.

‘हमें दूसरा केजरीवाल नहीं चाहिए’

विरोध के दौरान मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा, “हमें दूसरा केजरीवाल नहीं चाहिए.” उनका कहना था कि आंदोलन किसी एक चेहरे या करीबी समूह तक सीमित नहीं होना चाहिए. इसी मांग को लेकर उन्होंने दीपके के घर के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया.

दीपके के आवास पर चल रही थी बैठक

CJP की कोर टीम की बैठक बुधवार से छत्रपति संभाजीनगर के वालुज MIDC क्षेत्र स्थित अभिजीत दीपके के आवास पर चल रही है. इसी दौरान दोनों युवक वहां पहुंचे और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

‘CJP राजनीतिक दल नहीं बनेगी’

विवाद के बीच अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी राजनीतिक दल में परिवर्तित नहीं होगी. उन्होंने कहा कि CJP एक जन आंदोलन और दबाव समूह के रूप में काम करती रहेगी. संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को मजबूती से उठाना है, न कि चुनावी राजनीति में प्रवेश करना.फिलहाल इस विरोध और अनशन को लेकर संगठन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि यह घटनाक्रम CJP के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे को लेकर उठ रहे सवालों को नई चर्चा दे रहा है.
ALSO READ: JSSC ने जारी की क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा की आंसर-की, 11 अगस्त तक मौका; गलत जवाब पर अभ्यर्थी कर सकेंगे आपत्ति

Tags:

Abhijeet DeepkeAhmedabadamit shahAnti Leadership ProtestArvind KejriwalBihar Jobbihar newsbreaking newsChhatrapati SambhajinagarCJPCJP FounderCJP Hunger StrikeCJP ProtestCore Team Meetingcricketcricket matchCrime NewsDemocratic MovementDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News Portalhunger strikeIndependence Dayindia newsJantar Mantar Student ProtestJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsMaharashtra NewsMaharashtra Protest NewsNarendra ModiPOLITICAL NEWSPressure GroupProtest NewsRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent IssuesStudent PoliticsStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsUnemployment IssueVacancyWaluj MIDCYouth IssuesYouth MovementYouth Protestअनिश्चितकालीन अनशनअपराध न्यूज़अभिजीत दीपकेअरविंद केजरीवालअहमदाबादकॉकरोच जनता पार्टीछत्रपति संभाजीनगरछात्र आंदोलनजंतर मंतर छात्र आंदोलनजन आंदोलनझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलदूसरा केजरीवाल नहीं चाहिएधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीबेरोजगारी मुद्दामनीष ब्रह्मभट्टमहाराष्ट्र समाचारमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराहुल पंड्यावालुज MIDCशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

JSSC ने जारी की क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा की आंसर-की, 11 अगस्त तक मौका; गलत जवाब पर अभ्यर्थी कर सकेंगे आपत्ति

Next

छात्रों और सरकार के प्रतिनिधमंडल की वार्ता खत्म, मंत्रियों ने कहा- मांगों पर विचार किया जाएगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.