Koderma: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत प्रखंड सभागार, कोडरमा में प्रखंड स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति, छापामार दस्ता , सभी मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों की बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में तम्बाकू मुक्त पंचायत बनाने पर जोर दिया गया.
तम्बाकू मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य
BDO सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि सदर प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए COTPA-2003 और झारखंड संशोधन अधिनियम-2021 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की.
नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
CO रवि भूषण प्रसाद ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में “नो स्मोकिंग एरिया” बोर्ड लगाने को अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि खुली सिगरेट बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
100 मीटर के दायरे में प्रतिबंध
जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने बताया कि सरकारी कार्यालय, न्यायालय, विद्यालय और अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सेवन और थूकना प्रतिबंधित है. उल्लंघन करने पर 1,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
ALSO READ: गिरिडीह: 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – DC
दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के अंत में प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी ने सभी उपस्थित लोगों को आजीवन तम्बाकू सेवन नहीं करने और समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया.