Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/गिरिडीह/गिरिडीह के बेंगाबाद में जर्जर सड़क बनी आफत: बहादुरपुर मोड़ से फिटकोरिया मोड़ तक अनगिनत ब्रेकरों से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग तेज
गिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के बेंगाबाद में जर्जर सड़क बनी आफत: बहादुरपुर मोड़ से फिटकोरिया मोड़ तक अनगिनत ब्रेकरों से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग तेज

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Giridih: गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड के बहादुरपुर मोड़ से फिटकोरिया मोड़ तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर जगह-जगह बने अनगिनत ब्रेकर और जर्जर हो चुकी सतह के कारण प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर कई स्थानों पर मानक के विपरीत बनाए गए ब्रेकर वाहन चालकों के लिए अचानक बाधा बन जाते हैं. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखने में परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है. वहीं बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: DVC, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति, भूमि विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा फैसला

आवागमन जोखिम भरा, ठोस पहल करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन और अधिक जोखिम भरा हो जाता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए. जर्जर हिस्सों की शीघ्र मरम्मत के साथ-साथ सड़क पर बने अनावश्यक एवं मानकविहीन ब्रेकरों की तकनीकी जांच कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. क्षेत्रवासियों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देगा? लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और ब्रेकरों का सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी.

Tags:

a disasteramit shahand the demandBihar Jobbihar newsbreakersbreaking newscountlesscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionfor actionfrom Bahadurpur turnGiridihGovt Jobhas becomehas intensifiedhave troubledhindi newsHindi News Portalin BengabadIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModipedestriansRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiThe dilapidated roadto Fitkoria turnTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

बोकारो: ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में 43 मामलों की हुई सुनवाई

Next

बोकारो: ESL स्टील ने अपने प्रमुख इस्पात उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए GreenPro प्रमाणन हासिल किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.