Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ ABVP का CM आवास मार्च में विद्यार्थियों की गिरफ्तारी निंदनीय : ABVP
झारखण्डरांची

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ ABVP का CM आवास मार्च में विद्यार्थियों की गिरफ्तारी निंदनीय : ABVP

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए छात्र मार्च निकाला. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से शुरू हुआ यह मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ABVP के कई नेताओं और छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. ABVP का आरोप है कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बलपूर्वक गिरफ्तार किया. संगठन के मुताबिक प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, महानगर मंत्री तुषार दुबे, हर्ष यादव, पिंटू मुंडा, पुनीत और उज्ज्वल कुमार समेत दर्जनों छात्रों को हिरासत में लिया गया.

Contents
  • परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
  • ‘सरकार विद्यार्थियों की आवाज दबा रही’
  • पहले भी कई कार्यक्रम कर चुका है ABVP
  • राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा

परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग

ABVP ने JPSC और JSSC की उन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है, जिनकी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. संगठन का कहना है कि इन परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से दोबारा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों के साथ न्याय हो सके. इसके साथ ही परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

The arrest of students during ABVP's march to CM residence against irregularities in JPSC-JSSC exams is condemnable: ABVP

यह भी पढ़ें: 10 अगस्त को झारखंड में सड़क पर उतरेंगे किसान-मजदूर, रांची में 3 घंटे चक्का जाम का ऐलान

‘सरकार विद्यार्थियों की आवाज दबा रही’

ABVP नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए. उनका आरोप है कि मांगों पर जवाब देने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. संगठन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में केवल तत्काल कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार किए जाने की जरूरत है.

पहले भी कई कार्यक्रम कर चुका है ABVP

ABVP के अनुसार, JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद संगठन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था. इसके अलावा अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों और शहरों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए. ABVP का कहना है कि शनिवार का मार्च भी इसी आंदोलन की अगली कड़ी था.

The arrest of students during ABVP's march to CM residence against irregularities in JPSC-JSSC exams is condemnable: ABVP

यह भी पढ़ें: ईरान-‘न पीछे हटेंगे, न सिर झुकाएंगे’ अमेरिका-इजरायल को पेजेशकियान की दो टूक

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्रों की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए. वहीं, ABVP झारखंड के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

The arrest of students during ABVP's march to CM residence against irregularities in JPSC-JSSC exams is condemnable: ABVP

Tags:

ABVPABVP's marchagainstamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanduringEducation minister resignaionexamsGovt Jobhindi newsHindi News Portalin JPSC-JSSCIndependence Dayirregularitiesis condemnableJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modiof studentsRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiThe arrestto CM residenceTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

सिमडेगा : शहर को जाम मुक्त करने के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Next

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव, बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.