Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/विधानसभा मानसून सत्र के दौरान रांची में धारा-163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन और जुलूस पर रोक
झारखण्डरांची

विधानसभा मानसून सत्र के दौरान रांची में धारा-163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Ranchi:  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत नया विधानसभा परिसर के 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 6 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा.

Contents
  • धरना-प्रदर्शन और रैली पर पूरी तरह रोक
  • पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
  • लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध
  • उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

धरना-प्रदर्शन और रैली पर पूरी तरह रोक

प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में विधानसभा परिसर के आसपास किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, घेराव और आमसभा की अनुमति नहीं होगी. यह निर्णय झारखंड विधानसभा के 6 से 12 अगस्त तक चलने वाले षष्ठम (मानसून) सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है. हालांकि, यह प्रतिबंध झारखंड हाईकोर्ट परिसर पर लागू नहीं होगा.

पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

निषेधाज्ञा के तहत संबंधित क्षेत्र में सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों और शवयात्रा को छोड़कर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा आग्नेयास्त्र, विस्फोटक सामग्री तथा लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे हथियार लेकर चलने पर भी रोक लगाई गई है.

लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध

प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी रोक लगाई है. हालांकि सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक छूट जारी रहेगी.

उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: रांची: 10 साल से 1500 मानदेय पर काम, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर उद्यान मित्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Assembly Monsoon SessionJharkhand Assembly NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsLatest Ranchi NewsMonsoon Session 2026 Ranchi.Narendra ModiProtest Ban RanchiRally Ban RanchiRanchi AdministrationRanchi NewsRanchi News PortalRanchi Prohibitory OrderRanchi Section 163SDO Ranchi OrderSection 163 RanchiShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड विधानसभा मानसून सत्र 2026धनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलधरना प्रदर्शन पर रोकनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची धारा 163रांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविधानसभा परिसर निषेधाज्ञाविधानसभा सुरक्षा व्यवस्थाशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

DPS चास में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, खेल व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला : उपायुक्त

Next

झारखंड: छात्र आंदोलन पर विधायक दल की बैठक के बाद सियासी हलचल तेज, सरकार ने गठित की निगरानी कमेटी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.