Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/Uncategorized/सराईकेला: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां तेज, DC ने दिए विभागवार दिशा-निर्देश,15 अगस्त को पूरे जिले में रहेगा ड्राई डे
Uncategorizedझारखण्डसरायकेला खरसावां

सराईकेला: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां तेज, DC ने दिए विभागवार दिशा-निर्देश,15 अगस्त को पूरे जिले में रहेगा ड्राई डे

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Saraikela: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगियारी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, आईटीडीए परियोजना निदेशक श्रीमती उषा मुंडू, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, नगर आयुक्त आदित्यपुर श्री एजाज अनवर, एसडीओ चांडिल श्री नितिन शिवम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, बीडीओ और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Contents
  • तैयारियों की विभागवार समीक्षा
  • प्रमुख निर्देश
  • 15 अगस्त को ड्राई डे 
  • पुलिस अधीक्षक ने दिए सुरक्षा निर्देश
  • ध्वजारोहण का निर्धारित समय

तैयारियों की विभागवार समीक्षा

बैठक में *भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, समाहरणालय परिसर और अन्य ध्वजारोहण स्थलों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, स्टेडियम का समतलीकरण, पंडाल, साउंड, प्रकाश, कैमरा, परेड पूर्वाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकित्सा व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया जाए.

प्रमुख निर्देश

1. सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण सुनिश्चित किया जाए.
2. नगर निकाय 13 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पूरा करें.
3. 14 अगस्त की संध्या को नगर भवन सरायकेला में स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी.
4. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

15 अगस्त को ड्राई डे 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे* रहेगा. इस दिन सभी शराब दुकानें, कसाईखाने, मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी. अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को दी गई. राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को लेकर उन्होंने कहा कि बाजारों में केवल मानक आकार के तिरंगे की ही बिक्री हो. सभी एसडीओ, बीडीओ और सीओ नियमित जांच करेंगे और अनियमितता पर कार्रवाई होगी.

पुलिस अधीक्षक ने दिए सुरक्षा निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगियारी ने कहा कि समारोह स्थल और अन्य ध्वजारोहण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.

ध्वजारोहण का निर्धारित समय

– प्रातः 08:15 बजे – गोपनीय कार्यालय, उपायुक्त आवास
– प्रातः 08:40 बजे – गोपनीय कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
– प्रातः 09:10 बजे – मुख्य समारोह, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला
– प्रातः 10:15 बजे – समाहरणालय परिसर
– प्रातः 10:30 बजे – पुलिस अधीक्षक कार्यालय
– प्रातः 10:55 बजे – पुलिस लाइन, दुगनी

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, सौंपी संवाद से विश्वास पुस्तिका

Next

पाकुड़: 29वें सिविल सर्जन के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने संभाला कार्यभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.