Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/सरायकेला: 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका, 4 सितंबर तक करें आवेदन
झारखण्डसरायकेला खरसावां

सरायकेला: 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका, 4 सितंबर तक करें आवेदन

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Seraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने नागरिकों से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण जरूर कराएं.

Contents
  • 5 अगस्त को होगा प्रारूप प्रकाशन
  • 4 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • युवाओं से की गई विशेष अपील
  • परिवार और आसपास के लोगों को भी करें जागरूक

5 अगस्त को होगा प्रारूप प्रकाशन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद ऐसे नए मतदाता, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. इसके अलावा ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं.

4 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रशासन के अनुसार पात्र नागरिक 5 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए प्रपत्र-6 जमा किया जा सकता है.

युवाओं से की गई विशेष अपील

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करें और पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें.

परिवार और आसपास के लोगों को भी करें जागरूक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नागरिकों से कहा कि वे खुद भी अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के पात्र नागरिकों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि समय पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

ALSO READ:पलामू : भाजयुमो का प्रदर्शन, JPSC, JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग

Tags:

327 SEO कीवर्ड (कॉमा से अलग किए गए): सरायकेला समाचारamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionElection CommissionForm 6 Apply OnlineGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Election NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand voter listJobLatest NewsNarendra ModiNew Voter Registration.Ranchi NewsRanchi News PortalSaraikela DC Nitish Kumar SinghSEO Keywords (Comma Separated): Saraikela NewsShibu sorensir 2026special intensive revisionsscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyVoter Awareness CampaignVoter List Revision 2026Voter Registration 2026अपराध न्यूज़चुनाव आयोगझारखंडझारखंड चुनाव समाचारझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड मतदाता सूचीधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनया मतदाता पंजीकरणनरेंद्र मोदीफॉर्म 6 के लिए ऑनलाइन आवेदनमतदाता जागरूकता अभियानमतदाता पंजीकरण 2026मतदाता सूची 2026.मतदाता सूची 2026।मतदाता सूची संशोधन 2026माइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविशेष गहन संशोधनशिबू सोरेनसरायकेला DC नीतीश कुमार सिंहस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रेल लाइन से छूट रहे इलाकों के लिए सांसद ने उठाई आवाज, बड़गढ़-भंडरिया को जोड़ने की मांग

Next

हजारीबाग : दनुआ घाटी फिर बनी हादसों की घाटी, महज 12 घंटे में 13 वाहन आपस में टकराए, घंटों जाम में फंसे लोग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.