सरायकेला: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के खिलाफ BJYM का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव में होंगे शामिल
Saraikela: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और भर्ती घोटालों के खिलाफ रांची में पिछले दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे छात्रों को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) सरायकेला-खरसावां जिला ने समर्थन देने की घोषणा की है.
भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जिला मंत्री आकाश महतो ने कहा कि JPSC, JSSC, उत्पाद सिपाही और PGT समेत कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं. पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और नियुक्तियों में देरी से युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है.
10 अगस्त को विधानसभा घेराव
BJYM ने 10 अगस्त को रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने का ऐलान किया. आकाश महतो ने कहा कि यह आंदोलन झारखंड के युवाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई है, जिसमें BJYM कार्यकर्ता भी छात्रों के साथ रहेंगे.
ALSO READ: चाईबासा: जोमरो में वन महोत्सव का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
CBI जांच की मांग
BJYM ने JPSC-JSSC समेत सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक मामलों की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की. आकाश महतो ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज होगा.