Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/रांची पुलिस ने इंडस टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य को किया गिरफ्तार
झारखण्डरांची

रांची पुलिस ने इंडस टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य को किया गिरफ्तार

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

Ranchi: रांची पुलिस ने सिल्ली थाना क्षेत्र के जामटोला स्थित इंडस टावर से पावर केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल चटर्जी, अंकित कुमार, अभय कुमार पाल और आदित्या साहू के रूप में हुई है.

Contents
  • चोरी की बाइक और तांबे का तार बरामद
  • 27 जुलाई की रात हुई थी केबल चोरी
  • तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दबोचा
  • पूछताछ में अपराध स्वीकार करने का दावा

चोरी की बाइक और तांबे का तार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बाइक, करीब 11.5 किलोग्राम तांबे का तार और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, बरामद सामान चोरी की घटना से जुड़ा हुआ है.

27 जुलाई की रात हुई थी केबल चोरी

बताया गया कि 27 जुलाई 2026 की रात जामटोला स्थित इंडस टावर से अज्ञात चोरों ने पावर केबल काटकर चोरी कर ली थी. घटना के संबंध में इंडस टावर लिमिटेड के तकनीशियन ने मुरी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दबोचा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल नंबरों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में अपराध स्वीकार करने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया. पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और इस तरह की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

ALSO READ: संघर्ष से सफलता की नई इबारत: राहिल हेम्ब्रम ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscable theftcable theft gangcopper wire recoveredcricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionfour arrestedGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayIndus TowersJamtolaJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News Portaljharkhand policeJobLatest NewsMuri OPNarendra ModiPolice Actionpower cable theftRanchi Crimeranchi crime newsRanchi NewsRanchi News PortalRanchi policeShibu sorenSillisscstolen bike recoveredStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़इंडस टावरकेबल चोर गिरोहकेबल चोरीचार गिरफ्तारचोरी की बाइक बरामदजामटोलाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड पुलिसतांबे का तार बरामदधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपावर केबल चोरीपुलिस कार्रवाईमाइक्रोसॉफ्टमुरी ओपीरांची अपराधरांची क्राइम न्यूजरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलरांची पुलिसशिबू सोरेनसिल्लीस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

लोहरदगा: विश्व आदिवासी दिवस पर पौधरोपण, बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता ने आकर्षित किया ध्यान

Next

‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर पीयूष मिश्रा ने बढ़ाया छात्रों का जोश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.