Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/रांची: हस्तकरघा दिवस पर बुनकरों की मांग, सरकारी संस्थानों में उत्पादों की खरीद को मिले प्राथमिकता
झारखण्डरांची

रांची: हस्तकरघा दिवस पर बुनकरों की मांग, सरकारी संस्थानों में उत्पादों की खरीद को मिले प्राथमिकता

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Ranchi: राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के मौके पर शुक्रवार को इरबा स्थित द छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बुनकरों की समस्याओं, रोजगार के अवसर और उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई.

Contents
  • बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
  • सरकारी संस्थानों में हस्तकरघा उत्पादों की खरीद की मांग
  • हस्तकरघा देश की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा
  • कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंजूर अहमद अंसारी ने की. उन्होंने कहा कि हस्तकरघा से जुड़े हजारों परिवार अपनी आजीविका के लिए इसी क्षेत्र पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि बुनकरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार को ठोस योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि उन्हें रोजगार के साथ-साथ अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार भी मिल सके.

सरकारी संस्थानों में हस्तकरघा उत्पादों की खरीद की मांग

मंजूर अहमद अंसारी ने सरकार से मांग की कि सरकारी अस्पतालों, कार्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों में हस्तकरघा से बने कपड़ों और सामानों की खरीद को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि इससे बुनकरों को नियमित काम मिलेगा और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध हो सकेगा.

हस्तकरघा देश की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा

उन्होंने कहा कि हस्तकरघा केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा हुआ है. इसे संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शरीफ अंसारी, पूर्व अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी, फिरोज अंसारी, नसीम अहमद, परवेज आलम, इरफान अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsChotanagpur Handloom Unioncricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt JobHandloom Dayhandloom industryHandloom Weaverhindi newsHindi News PortalIndependence DayIrba RanchiJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand weaversJobKhadi and HandloomLatest NewsManzoor Ahmed AnsariNarendra ModiNational Handloom DayRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyweavers' issuesअपराध न्यूज़खादी और हैंडलूमझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड बुनकरद छोटानागपुर हैंडलूम यूनियनधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीबुनकरों की समस्यामंजूर अहमद अंसारीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराष्ट्रीय हस्तकरघा दिवसशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहस्तकरघा उद्योगहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

Next

रांची की खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा विधानसभा में उठा, सुरेश बैठा ने कहा- बदलने की है आवश्यकता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.