Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/रांची: सावन के हर सोमवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव, पहाड़ी मंदिर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद
झारखण्डरांची

रांची: सावन के हर सोमवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव, पहाड़ी मंदिर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Ranchi: श्रावणी मेला शुरू हो गया है. इसे देखते हुए रांची में हर सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने गाइडलाइन जारी की है. हर सोमवार को पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले कई मार्गों में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है.

Contents
  • इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का परिचालन बंद
  • यहां बनाए गए हैं पार्किंग स्थल

इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का परिचालन बंद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से बंद रहेगा. यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी कम समय के लिए रूट डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है. रांची पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पहाड़ी मंदिर के आस-पास अपने दो-पहिया या चार-पहिया वाहन खड़े न करें और केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रांची समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर, DC ने की भाग लेने की अपील

यहां बनाए गए हैं पार्किंग स्थल

बिरला मैदान पार्किंग: कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन को यहां पार्क किया जाएगा.
बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्किंग: धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल.
रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोराबादी) में पार्किंग: कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल.

Tags:

alteredamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionEvery MondayGovt Jobhas beenhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsleadingNarendra Modiof Sawanon several routesprohibitedRanchiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in Ranchithe capital'sto the hill templeTodays Newstraffic systemVacancywith vehiclesअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

पलामू: दिनदहाड़े महिला रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Next

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी, 2 अगस्त को पहुंचेगी झारखंड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.