Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/ST-SC और OBC छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर प्रदीप यादव ने सरकार से पूछा सहायता का प्रावधान
झारखण्डरांची

ST-SC और OBC छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर प्रदीप यादव ने सरकार से पूछा सहायता का प्रावधान

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Ranchi : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर सरकार से सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या ST और SC विद्यार्थियों की तरह OBC छात्रों को भी JEE, NEET और सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है.

Contents
  • ST छात्रों को JEE और NEET के लिए मिल रही निःशुल्क आवासीय कोचिंग
  • OBC छात्रों को योजना में शामिल करने पर सरकार का जवाब
  • UPSC तैयारी के लिए OBC छात्रों को आर्थिक सहायता का प्रस्ताव नहीं

ST छात्रों को JEE और NEET के लिए मिल रही निःशुल्क आवासीय कोचिंग

विधायक के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को JEE और NEET परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए एकमुश्त 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

OBC छात्रों को योजना में शामिल करने पर सरकार का जवाब

प्रदीप यादव ने सरकार से पूछा कि राज्य की बड़ी आबादी वाले OBC वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में क्या सरकार उन्हें भी इन कल्याणकारी योजनाओं में शामिल करने का विचार रखती है. इस पर सरकार ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में OBC छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग एंड एलाइड मद में 100 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है.

UPSC तैयारी के लिए OBC छात्रों को आर्थिक सहायता का प्रस्ताव नहीं

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि OBC छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने से संबंधित कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है.

ALSO READ: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास को सबसे अधिक प्राथमिकता, ग्रामीण विकास के लिए 4,258.67 करोड़ का प्रावधान

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJEE NEET Coaching JharkhandJEE NEET कोचिंग झारखंडJharkhand Assembly NewsJharkhand Education NewsJharkhand Government Scheme.Jharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiOBC Students SchemeOBC छात्र योजनाPradeep YadavRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscST SC OBC ScholarshipST SC OBC छात्रवृत्तिStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsUPSC Coaching AssistanceUPSC कोचिंग सहायताVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड विधानसभा समाचारझारखंड शिक्षा समाचारझारखंड सरकार की योजनाधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीप्रदीप यादवमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- ‘छात्रों की बात छात्रों के साथ होगी’

Next

अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.