Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/PM मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, कहा- ‘आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम’
देश

PM मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, कहा- ‘आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम’

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

PM Modi’s Andhra Pradesh visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. आंध्र प्रदेश सरकार इस आधुनिक हवाई अड्डे को पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए बहुत अहम मान रही है. सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद वह राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे. इसके बाद प्रधानमंत्री खुली छत वाले वाहन से जनसभा स्थल पहुंचे. वहां जनजातीय समुदाय की 13,500 से अधिक महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने ढिमसा नृत्य करके उनका भव्य स्वागत किया.

Contents
  • यह एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है : पीएम मोदी
  • “बीते 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र ने असाधारण प्रगति की है”
  • भारत भाग्यशाली है कि उसके पास परखा हुआ नेतृत्व : चंद्रबाबू नायडू

यह भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: धनबाद, सिंहभूम, गोड्डा और चतरा समेत कई जिलों में बनेंगे आधुनिक क्लासरूम

यह एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है : पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम है. मुझे इस सुअवसर पर उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने कहा, आज यहां करीब 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. हवाई अड्डे के साथ साथ ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश के सड़क संपर्क से भी जुड़ी हैं. इनमें उर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं. ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि आंध्र किस गति से आगे बढ़ रहा है. मैं आप सभी को इन परियोजनाओं की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने आगे कहा, आज एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, साथ ही ढिमसा डांस का सास्कृतिक रिकॉर्ड भी रचा गया है. 13 हजार से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव… ये दृश्य वाकई अद्भुत था. इसमें देश की विविधता की झलक भी थी और पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी. मैं इस प्रस्तुति के लिए आप सभी का और विशेष रूप से मेरी आदिवासी बहनों-बेटियों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है. यह एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है. ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्चपैड है. मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देश के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं.

PM Modi inaugurated the Alluri Sitarama Raju International Airport and said, "Today is a very important day for the development of Andhra Pradesh and for the vision of Golden Andhra."

“बीते 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र ने असाधारण प्रगति की है”

उन्होंने कहा, पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे. हमने इस परंपरा को बदला. हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा. हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा और केंद्र की एनडीए सरकार ने ये निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा. पीएम मोदी ने कहा, बीते 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र ने असाधारण प्रगति की है. 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल थे, आज ये संख्या 166 हैं. एक समय था, जब हवाई उड़ानें सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी, एनडीए सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से आ-जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, आज देश नीली अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है. हमारा दृष्टिकोण (विजन) है कि ये पूरा क्षेत्र तटीय आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित हो. इसी लक्ष्य के साथ, विशाखापत्तनम से कृष्णापट्टनम तक… हमारे पुराने बंदरगाहों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा, मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए बंदरगाह भी बना रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे प्रतिभाशाली युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, ये आवश्यक है. इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसे भविष्यवादी प्रौद्योगिकी उद्योग पर है. विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास, इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जल योजनाओं का बेड़ा गर्क करने वाली दो बड़ी कंपनियों पर जिडको का चला चाबुक, एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट

PM Modi inaugurated the Alluri Sitarama Raju International Airport and said, "Today is a very important day for the development of Andhra Pradesh and for the vision of Golden Andhra."

भारत भाग्यशाली है कि उसके पास परखा हुआ नेतृत्व : चंद्रबाबू नायडू

भोगपुरम में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देश नए नेतृत्व की तलाश में संकट का सामना कर रहे हैं. भारत भाग्यशाली है कि उसके पास परखा हुआ नेतृत्व है. नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे किए हैं और असाधारण काम किया है.

Tags:

Airportamit shahand for the visionand saidBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDADhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalinauguratedIndependence DayInternationalis a very importantJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modiof Andhra Pradeshof Golden AndhraPM ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in Ranchithe Alluri Sitarama RajutodayTodays NewsVacancyy for the developmentअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

झारखंड के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: धनबाद, सिंहभूम, गोड्डा और चतरा समेत कई जिलों में बनेंगे आधुनिक क्लासरूम

Next

लोहरदगा: स्व. प्राण प्रसाद जायसवाल की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.