Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/पलामू पतंजलि परिवार ने 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का किया नि:शुल्क वितरण
झारखण्डपलामू

पलामू पतंजलि परिवार ने 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का किया नि:शुल्क वितरण

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Palamu: आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर पलामू पतंजलि परिवार द्वारा मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव के करकमलों द्वारा पौध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

औषधीय एवं फलदार पौधों का अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि परिवार द्वारा संग्रहित लगभग 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का अवलोकन कराया गया. इनमें प्रमुख रूप से आंवला, अमरूद, कटहल, अनार, बेल, आम, शरीफा, महोगनी, शतावर, नागदौन, लेमनग्रास, चंदन, इंसुलिन प्लांट, चिरायता, गिलोय, एलोवेरा सहित अनेक उपयोगी एवं औषधीय पौधे शामिल थे. इसके बाद इन सभी पौधों का आम लोगों के बीच नि:शुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पतंजलि परिवार का यह अभियान अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम न केवल प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने इस अभियान के लिए पतंजलि परिवार को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. इनमें राजीव शरण, अतुल कुमार सिन्हा, विकास कुमार सोनी, जनार्दन प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, सुदर्शन पासवान तथा महिला पतंजलि योग समिति की ममता, आशा, शीला, मीणा, मंजू, उषा और सुषमा सहित अनेक सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा.

AlsoRead:JPSC-JSSC Protest: EWS को लकेर भी हुई है गड़बड़ी, दूसरे राज्यों में लाभ लेने वालों को झारखंड में नौकरी मिलने की CID कर रही पड़ताल

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiPalamu Patanjali family distributed 2500 medicinal and fruit plants free of costRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

मंत्रियों और नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Next

पटना हाईकोर्ट में 68 असिस्टेंट पद के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 27 तक करें आवेदन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.