Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में तेज बारिश के बीच वज्रपात का कहर, महिला की मौत, चार घायल, दो रेफर
झारखण्डपलामू

पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में तेज बारिश के बीच वज्रपात का कहर, महिला की मौत, चार घायल, दो रेफर

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने कहर बरपा दिया. अलग-अलग स्थानों पर हुई दो घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पहली घटना मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव की है. बताया गया कि खेत में धान रोपनी कर रही महिलाओं के पास अचानक वज्रपात हो गया. इसकी चपेट में आने से 38 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत हो गई. वहीं कविता देवी 28 वर्ष और पार्वती देवी 65 वर्ष घायल हो गईं. तीनों गाजी बिहरा गांव की निवासी हैं.दूसरी घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर के समीप हुई.

पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे वज्रपात चपेट में आए दोनों 

बिलासपुर निवासी 45 वर्षीय सीताराम पासवान खेत में काम कर रहे थे. तभी बारिश शुरू हो गया, उसी जगह पास में भेड़ चरा रहे रघुनाथ पाल निवासी सरगड़ा भी बारिश आने पर पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे. तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और दोनों इसकी चपेट में आ गए. आसपास के लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ALSO READ : शिबू सोरेन के जीवन पर होगा शोध, छह महीने में तैयार होगी ‘झारखंड आंदोलनकारियों की नजर में गुरुजी’ पुस्तक

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

शिबू सोरेन के जीवन पर होगा शोध, छह महीने में तैयार होगी ‘झारखंड आंदोलनकारियों की नजर में गुरुजी’ पुस्तक

Next

बोकारो: झारखंड और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं गुरुजी-DC

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.