Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/‘न्याय रथ’ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
झारखण्डपलामू

‘न्याय रथ’ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Palamu: आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से ‘न्याय रथ’ का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष रथ को रवाना किया। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अगस्त माह तक यह न्याय रथ भ्रमण करेगा और लोगों को कानून के प्रति जागरूक बनाएगा.

Contents
  • गांव-गांव पहुंचेगी विधिक जागरूकता
  • पीएलवी और अधिवक्ता देंगे कानूनी जानकारी
  • घर बैठे मिलेगी कानूनी सहायता की जानकारी
  • ये रहे मौजूद

गांव-गांव पहुंचेगी विधिक जागरूकता

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डालसा (DLSA) सचिव राकेश रंजन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में 1 अगस्त से महीने भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद नालसा, झालसा तथा केंद्र व राज्य सरकार की विधिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है.

पीएलवी और अधिवक्ता देंगे कानूनी जानकारी

उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव-गांव जाकर पीएलवी (विधि स्वयंसेवक), पैनल अधिवक्ता और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकील लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक केवल जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच आसान हो सके.

घर बैठे मिलेगी कानूनी सहायता की जानकारी

उन्होंने कहा कि इस गतिशील वाहन के माध्यम से ग्रामीण अपने घर बैठे ही यह समझ सकेंगे कि विपरीत परिस्थितियों में कानून किस प्रकार उनकी रक्षा कर सकता है.

Also Read: झारखंड का अंतर्राष्ट्रीय क्राइम कनेक्शन: आतंकी ‘हैदर’ पर रेड कॉर्नर तो ड्रग्स तस्कर ‘प्रेरणा’ पर इंटरपोल की नजर

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, श्वेता ढींगरा, सीजेएम मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रविशंकर पाण्डेय, सौरभ कुमार गौतम, सोनम विश्नोई, गौरव खुराना, निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, शम्भू महतो, रोजलिना बारा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, उत्तम कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, मयंक कुमार तथा पीएलवी शैलेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य न्यायिक कर्मी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDistrict CourtDLSAEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJHALSAJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest Newslegal aidLegal AwarenessNalsaNarendra ModiNyaya RathPalamuPLVRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़कानूनी सहायताजिला विधिक सेवा प्राधिकारझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझालसाडालसाधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीनालसान्याय रथपलामूपीएलवीप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशमाइक्रोसॉफ्टराकेश रंजनरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टललीगल एडविधिक जागरूकताशिबू सोरेनश्रीराम शर्मास्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जमशेदपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से बदमाशों ने छीनी चेन, जांच में जुटी पुलिस

Next

पलामू : जंगल से महिला का शव बरामद, पास से मिला सल्फास और अन्य सामान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.