Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/RAC और वेटिंग टिकट वालों की टेंशन खत्म! मोबाइल पर ऐसे चेक करें ट्रेन में खाली सीट
देश

RAC और वेटिंग टिकट वालों की टेंशन खत्म! मोबाइल पर ऐसे चेक करें ट्रेन में खाली सीट

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

Newswave Desk: अगर आपकी ट्रेन टिकट RAC या वेटिंग में है, तो खाली सीट जानकारी लेने के लिए अब बार-बार TTE को ढूंढने की जरूरत नहीं है. रेलवे की डिजिटल सुविधा के जरिए अपने यात्री अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं कि ट्रेन के किस कोच मे कौन-सी बर्थ खाली है. यह जानकारी IRCTC Rail Connect ऐप और रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध डिजिटल चार्ट से देखी जा सकती है.

Contents
  • 4 घंटे पहले जारी होता है पहला चार्ट
  • रंगों से समझें खाली सीट की जानकारी
  • मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी

4 घंटे पहले जारी होता है पहला चार्ट

रेलवे के अनुसार,  ट्रेन के रवाना होने से करीब 4 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ज जारी किया जाता है. इसके बाद ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट पहले दूसरा चार्ट जारी होता है. दूसरे चार्ट के बाद बची हुई खाली सीटों की जानकारी भी अपडेट हो जाती है. IRCTC Rail Connect ऐप में Trains सेक्शन पर जाकर Charts का विकल्प चुनें. इसके बाद ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी भरकर Get Train Chart पर क्लिक करें. इसके बाद कोच के हिसाब से सीटों की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

रंगों से समझें खाली सीट की जानकारी

डिजिटल चार्ट में अलग-अलग रंगों के जरिए सीट की स्थिति बताई जाती है. हरे रंग का मतलब है कि बर्थ पूरी तरह खाली है. वहीं दूसरे रंगों से यह पता चलता है कि कोई सीट कुछ खास स्टेशनों के बीच खाली है. इससे यात्री आसानी से समझ सकते हैं कि कौन-सी बर्थ और कितनी दूरी तक उपलब्ध है. हालांकि, चार्ट में सीट खाली दिखने का मतलब यह नहीं है कि यात्री उस पर सीधे जाकर बैठ सकता है. अगर टिकट RAC या वेटिंग में है, तो खाली बर्थ के लिए ट्रेन में मौजूद TTE से संपर्क करना जरूरी है. रेलवे के नियमों के अनुसार, खाली सीट का आवंटन TTE ही कर सकता है. अगर इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लगता है, तो उसका भुगतान करके TTE से रसीद जरूर लें.

मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी

इस सुविधा से यात्रियों को खाली बर्थ की जानकारी पहले से मिल सकेगी और उन्हें सीट के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. हालांकि, सीट का अंतिम आवंटन TTE ही करेगा. इससे RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए सफर के दौरान सीट मिलने की प्रक्रिया थोड़ी आसान हो सकती है.

ALSO READ: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों पर झारखंड सरकार गंभीर, आज मोरहाबादी में होगी दूसरे दौर की वार्ता

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों पर झारखंड सरकार गंभीर, आज मोरहाबादी में होगी दूसरे दौर की वार्ता

Next

झारखंड मौसम अपडेट: आज से भारी बारिश, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.