Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/NEWS WAVE EXCLUSIVE: जम्मू-कश्मीर के दो भगोड़े ड्रग्स तस्करों की झारखंड में तलाश तेज, DGP के आदेश पर 24 जिलों की पुलिस अलर्ट, नेशनल-इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ रहे तार
झारखण्डरांची

NEWS WAVE EXCLUSIVE: जम्मू-कश्मीर के दो भगोड़े ड्रग्स तस्करों की झारखंड में तलाश तेज, DGP के आदेश पर 24 जिलों की पुलिस अलर्ट, नेशनल-इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ रहे तार

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

SAURAV SINGH

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • फरार आरोपियों की पहचान
  • देशभर की पुलिस को ई-मेल से भेजा गया अलर्ट
  • ड्रग्स के नेशनल व इंटरनेशनल नेटवर्क से झारखंड का पुराना कनेक्शन
  • झारखंड के तस्करों की बाहर गिरफ्तारी

Ranchi: जम्मू-कश्मीर में एनडीपीएस यानी मादक पदार्थों की तस्करी और धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो कुख्यात आरोपियों की तलाश अब झारखंड में भी तेज हो गई है. झारखंड पुलिस के डीजीपी के निर्देश पर राज्य के सभी 24 जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. यह पूरी कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली गुप्त सूचना और उनके आधिकारिक आग्रह के आधार पर शुरू की गई है. इस मामले में जम्मू-कश्मीर के गंदरबल पुलिस (एसएसपी कार्यालय) की ओर से बाकायदा एक ‘ह्यू एंड क्राई नोटिस’ जारी किया गया है. यह नोटिस देश के सभी राज्यों के डीजीपी, पुलिस आयुक्तों और प्रमुख जांच एजेंसियों को भेजा गया है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गंदरबल जिले के लार थाना (कांड संख्या 23/2024) से जुड़ा हुआ है. दोनों आरोपियों पर निम्नलिखित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. ये दोनों आरोपी लंबे समय से लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे हैं.

फरार आरोपियों की पहचान

– वसीम अहमद लोन,उम्र: लगभग 32–33 वर्ष, पिता का नाम: मोहम्मद शब्बन लोन, पता: नुंद्रेश कॉलोनी, बेमिना, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)

– फैजान अहमद मकाया उर्फ फैसल, उम्र: लगभग 33–34 वर्ष पिता का नाम: शब्बीर अहमद मकाया पता: उस्मानाबाद, बेमिना, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)

देशभर की पुलिस को ई-मेल से भेजा गया अलर्ट

एसएसपी गंदरबल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी राज्य अपनी स्थानीय पुलिस और गुप्तचर इकाइयों को इन आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दें. यदि किसी भी जिले में इनकी कोई खबर या सुराग मिलता है, तो तुरंत गंदरबल पुलिस को सूचित किया जाए. यह नोटिस केवल जम्मू-कश्मीर या झारखंड तक सीमित नहीं है. इसे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारतीय राज्यों समेत देश के लगभग सभी राज्यों के पुलिस मुख्यालयों को ई-मेल के जरिए भेजा गया है.

ड्रग्स के नेशनल व इंटरनेशनल नेटवर्क से झारखंड का पुराना कनेक्शन

पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के ताने-बाने से झारखंड का कनेक्शन नया नहीं है. पूर्व में भी झारखंड में अफीम, ब्राउन शुगर और सिंथेटिक ड्रग्स के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के तस्करों की गिरफ्तारियां हुई हैं.

झारखंड के तस्करों की बाहर गिरफ्तारी

राज्य के कई स्थानीय तस्कर भी देश के अन्य हिस्सों में ड्रग्स की खेप पहुंचाते हुए रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संगठित अपराध और नशे के इस काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल और समन्वित कार्रवाई बेहद जरूरी है. फिलहाल झारखंड पुलिस दोनों भगोड़ो की तलाश में जुट गई है.

AlsoRead:तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर घिरे उदयनिधि स्टालिन, BJP ने गिरफ्तारी की मांग की

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiNEWS WAVE EXCLUSIVE: The search for two fugitive drug smugglers from Jammu and Kashmir intensifies in Jharkhand; police in 24 districts are on alert on DGP ordersRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancywith links to national and international drug networks.अपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

खेत में उतरे खिजरी विधायक राजेश कच्छप, धान रोपनी की तैयारी में किया श्रमदान

Next

मोरहाबादी आवास में गुरुजी को नमन, सीता सोरेन बोलीं– उनके विचार और संघर्ष हमेशा रहेंगे प्रेरणा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.