Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कोडरमा/कोडरमा: उरवां मोड़ के बाबा होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 ग्राहक-2 होटल कर्मी समेत 5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं मुक्त
कोडरमाझारखण्ड

कोडरमा: उरवां मोड़ के बाबा होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 ग्राहक-2 होटल कर्मी समेत 5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं मुक्त

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Koderma: अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर 3 ग्राहकों, 1 ब्रोकर और 1 होटल मैनेजर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 3 पीड़िताओं को भी मुक्त कराया गया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी दिनांक 01.08.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि बाबा होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पु.नि. विनय कुमार, थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई.

Contents
  • 5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं बरामद
  • आपत्तिजनक सामान और वाहन जब्
  • मामला दर्ज, जांच जारी

5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं बरामद

छापेमारी में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया:

1. रंजीत कुमार पिता कालीचरण यादव, निवासी गोरधोवा, थाना मुफस्सिल, जिला नवादा, बिहार
2. बिरेन्द्र कुमार पिता किशोर प्रसाद, निवासी टीकाबीघा, थाना बारसलिगंज, जिला नवादा, बिहार
3. मो. एहतेशाम पिता मो. इस्लाम, निवासी असनाबाद, थाना-जिला कोडरमा

इसके साथ ही देह व्यापार में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा पिता तालो प्रसाद वर्मा, निवासी उरवां, थाना चंदवारा और होटल मैनेजर रवि कुमार पिता महेन्द्र राम, निवासी गोरहंद, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह को भी हिरासत में लिया गया. छापेमारी के दौरान 3 पीड़िताओं को बरामद कर मुक्त कराया गया.

आपत्तिजनक सामान और वाहन जब्

पुलिस ने मौके से कंडोम, शराब की खाली-भरी बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टेबलेट समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. साथ ही आरोपियों के 2 चारपहिया वाहन और 1 इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त किया गया. जब्त सामानों में रॉयल स्टेज, ब्लेंडर प्राइड, गॉडफादर बीयर की बोतलें, मैनफोर्स-फनटाइम कंडोम, 3 मोबाइल और होटल की आगंतुक पंजी शामिल है.

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. संलिप्तता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में देह व्यापार, मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है.

ALSO READ : वंदे भारत एक्सप्रेस बनी जीवनदायिनी, डोनर हार्ट पहुंचाकर हार्ट ट्रांसप्लांट में निभाई अहम भूमिका

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

कोडरमा: भावी पीढ़ी के निर्माण में प्रधानाचार्यों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. नीरा यादव

Next

पश्चिमी सिंहभूम: सड़क-पुल के लिए 78 साल से संघर्ष, मजबूर ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.