Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/JSSC माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा मामले में HC में सुनवाई, आयोग के अभिलेखों में विरोधाभास का मुद्दा उठा 
झारखण्डरांची

JSSC माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा मामले में HC में सुनवाई, आयोग के अभिलेखों में विरोधाभास का मुद्दा उठा 

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की एकलपीठ के समक्ष बुधवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा से संबंधित अरपना कुमारी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई.

Contents
  • क्या दलील दी गई 
  • अगली सुनवाई 18 अगस्त को 

क्या दलील दी गई 

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने न्यायालय के समक्ष दलील दी कि अगर परीक्षा प्रक्रिया में कथित हैकिंग की कोई घटना हुई भी है तो वह परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी अथवा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रणाली से जुड़ा विषय है न कि अभ्यर्थियों की किसी गलती का परिणाम. उन्होंने कोर्ट को बताया कि सभी याचिकाकर्ताओं ने इस संबंध में शपथपत्र दाखिल कर स्पष्ट किया है कि उनका कथित हैकिंग की घटना से कोई संबंध नहीं है. इसके बावजूद आयोग ने बिना किसी प्रारंभिक अथवा स्वतंत्र जांच कराए सीधे पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेते हुए सूचना जारी कर दी.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट की अधिकारियों को सलाह: ‘प्रदर्शनकारी छात्रों से निपटते समय बरतें संयम, हिंसा से बिगड़ती है स्थिति’

अगली सुनवाई 18 अगस्त को 

सुनवाई के दौरान यह भी इंगित किया गया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी पुनर्परीक्षा संबंधी सूचना में 2,819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा का उल्लेख किया गया है जबकि आयोग ने न्यायालय में दायर अपने प्रतिशपथपत्र में 2,837 अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा के लिए बुलाए जाने की बात कही है. याचिकाकर्ताओं ने इसे आयोग के आधिकारिक अभिलेखों में स्पष्ट विरोधाभास बताते हुए न्यायालय का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रांची: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अनशन पर बैठे छात्रों से की मुलाकात, CM से आज ही बात करने का दिया भरोसा

Next

खतियानी जमीन की रजिस्ट्री पर एक माह से ब्रेक, हजारीबाग में हजारों रैयत परेशान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.