Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Jamtara:  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है.सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने मीडिया से बातचीत में पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि सुजीत सिन्हा की हत्या षड्यंत्र के तहत की गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.उषा देवी ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति जेल से बाहर निकलना ही नहीं चाहता था, वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश क्यों करेगा और पुलिस पर गोली क्यों चलाएगा. उनका कहना है कि सुजीत सिन्हा को पहले भी जेल से बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया था कि बाहर निकलते ही उसके दुश्मन उसकी हत्या कर देंगे.

Contents
  • एनकाउंटर की तस्वीरों पर सवाल खड़े किए
  • जेल में बंद अक्षत की मां से मुलाकात ठीक से नहीं हो पा रही

एनकाउंटर की तस्वीरों पर सवाल खड़े किए

उन्होंने एनकाउंटर की तस्वीरों पर भी सवाल खड़े किए.उषा देवी के मुताबिक, रात में जो तस्वीर सामने आई, उसमें सुजीत सिन्हा सड़क पर दिखाई दे रहा था, जबकि सुबह जारी तस्वीर में उसका शव जंगल में दिखाया गया.उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.

जेल में बंद अक्षत की मां से मुलाकात ठीक से नहीं हो पा रही

उषा देवी ने अपने 12 वर्षीय पोते अक्षत का जिक्र करते हुए कहा कि वह छठी कक्षा का छात्र है और इस घटना के बाद मानसिक रूप से बेहद परेशान है.उन्होंने आरोप लगाया कि चाईबासा जेल में बंद अक्षत की मां से उसकी मुलाकात ठीक से नहीं हो पा रही है. उनका कहना है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के कारण मुलाकात में दिक्कतें आ रही हैं और पर्याप्त भोजन व दवा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अक्षत कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुका है. परिवार का कहना है कि मां के जेल में होने और पिता की एनकाउंटर में मौत के बाद बच्चा गहरे सदमे में है.घटना के बाद इलाके में तनाव और गहमागहमी का माहौल है. परिजनों ने सुजीत सिन्हा एनकाउंटर की न्यायिक या स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या साजिश सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पलामू में भव्य आयोजन, कोयल रिवर फ्रंट पर स्थापित होगी प्रतिमा

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsBreaking News Jamtara.cricketcricket matchCrime NewsCrime News IndiaDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionEncounter InvestigationEncounter NewsGangster Sujit SinhaGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence Dayjamtara crimeJamtara NewsJharkhand Crime NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobJudicial InquiryLatest NewsNarendra ModiPOLICE ENCOUNTERRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiSujit Sinha EncounterTodays NewsVacancyअक्षतअपराध न्यूज़उषा देवीएनकाउंटर पर सवालएनकाउंटर विवादगैंगस्टर एनकाउंटरचाईबासा जेलजामताड़ाजामताड़ा एनकाउंटरझारखंडझारखंड क्राइम न्यूजझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड पुलिसधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीनिष्पक्ष जांच की मांगपरिजनों का आरोपपरिवार का आरोपपुलिस प्रशासनप्रशासन पर गंभीर आरोपमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसुजीत सिन्हासुजीत सिन्हा एनकाउंटरस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पलामू में भव्य आयोजन, कोयल रिवर फ्रंट पर स्थापित होगी प्रतिमा

Next

सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का किया घेराव

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.