Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा:  आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन पर DC सख्त, एक महीने में 63 पदों पर भर्ती का निर्देश
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा:  आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन पर DC सख्त, एक महीने में 63 पदों पर भर्ती का निर्देश

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 6, 2026

Jamtara: समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति, विभागीय योजनाओं की प्रगति और लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई.

Contents
  • एक माह में सेविका-सहायिका चयन पूरा करने का निर्देश
  • खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को फटकार
  • PM मातृ वंदना योजना में शत-प्रतिशत लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य
  • आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाएं सुधारने पर जोर
  • योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश

एक माह में सेविका-सहायिका चयन पूरा करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने जिले में रिक्त पड़े आंगनवाड़ी सेविका के 23 और सहायिका के 40 पदों पर एक माह के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाए और इसकी रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध कराई जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई.उपायुक्त ने महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को चयन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को फटकार

समीक्षा के दौरान कम्युनिटी बेस्ड इवेंट, होम विजिट, समय पर आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, आभा वेरिफिकेशन, अपार आईडी जेनरेशन, आंगनवाड़ी ऑपरेशन एफिशिएंसी और एचसीएम जैसे कई सूचकांकों में खराब प्रदर्शन सामने आया. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

PM मातृ वंदना योजना में शत-प्रतिशत लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी पोषक क्षेत्र में योग्य लाभुक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. यदि लापरवाही के कारण कोई पात्र लाभुक लाभ से वंचित रहता है तो संबंधित सीडीपीओ और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाएं सुधारने पर जोर

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, पेयजल, शौचालय और बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं को-लोकेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर बीआरसी से समन्वय स्थापित कर चिह्नित विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा.

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश

बैठक में टीएचआर वितरण, एसएएम एनरॉलमेंट, आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और वीएचएसएनडी सहित कई अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग कयूम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
ALSO READ:  राहुल गांधी ने JPSC-JSSC आंदोलन को दिया समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज़ सुननी होगी

Tags:

amit shahAnganwadi Center UpdateAnganwadi Recruitment JharkhandAnganwadi Sahayika VacancyAnganwadi Sevika RecruitmentBihar Jobbihar newsbreaking newsChild Development Project Officercricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDistrict Administration NewsEducation minister resignaionGovernment Scheme UpdateGovt Jobhindi newsHindi News PortalICDS JharkhandIndependence DayJamtara AdministrationJamtara Breaking NewsJamtara DC Alok KumarJamtara Latest NewsJamtara NewsJharkhand Breaking NewsJharkhand Government Scheme.Jharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiPM Matru Vandana YojanaRanchi NewsRanchi News PortalRural Development JharkhandShibu sorenSocial Welfare Department JamtarasscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyWomen And Child Development Jharkhandअपराध न्यूज़आंगनवाड़ी केंद्रआंगनवाड़ी सहायिका चयनआंगनवाड़ी सेविका भर्तीजामताड़ा डीसी आलोक कुमारजामताड़ा न्यूजजामताड़ा प्रशासनजामताड़ा लेटेस्ट न्यूजजिला प्रशासन खबरझारखंडझारखंड आंगनवाड़ी भर्तीझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड समाचारझारखंड सरकारी योजनाधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनामहिला एवं बाल विकास विभागमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसमाज कल्याण विभागसरकारी योजना अपडेटस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026, पूर्व रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए की बेहतर व्यवस्था

Next

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल जॉब और पैसा दोगुना करने के नाम पर 11.67 करोड़ की ठगी, 5 ठिकानों पर छापेमारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.