Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा : साइबर ठगों की नजर आंगनवाड़ी केंद्रों पर, PMMVY लाभार्थियों को 7 हजार जमा करने का झांसा
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा : साइबर ठगों की नजर आंगनवाड़ी केंद्रों पर, PMMVY लाभार्थियों को 7 हजार जमा करने का झांसा

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Jamtara : जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खौफनाक जरिया ढूंढ निकाला है. इस बार ठगों के निशाने पर आंगनवाड़ी केंद्र और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ (PMMVY) की लाभार्थी गर्भवती महिलाएं हैं. शातिर अपराधियों ने न सिर्फ महिलाओं के पैसे ऐंठने की कोशिश की, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों से दर्ज गर्भवती महिलाओं की निजी जानकारियां तक हैक कर ली हैं. इस मामले को लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं और पीड़ितों ने जामताड़ा साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Contents
  • जिला अधिकारी बनकर किया फोन
  • व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर चेहरा छिपाया, मांगे 7,000
  • BLO काम में जुटीं सेविकाएं भी निशाने पर

जिला अधिकारी बनकर किया फोन

घटना जामताड़ा प्रखंड के बेवा धनबाद केंद्र की सेविका प्रतिमा रानी मंडल और अमलाचातर केंद्र की सेविका रीना देवी से जुड़ी है. सेविकाओं के अनुसार, उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को जिले का वरिष्ठ अधिकारी बताया और केंद्र की लाभार्थियों का पूरा ब्योरा मांगा. ठगों ने सेविका से कहा कि लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली राशि (पहला बच्चा होने पर 5,000 और दूसरी संतान बेटी होने पर 6,000) भेजी जानी है. इसके बाद जालसाजों ने लाभार्थी या उनके पति को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेने का ड्रामा किया.

व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर चेहरा छिपाया, मांगे 7,000

पीड़ित लाभार्थी के पति ने बताया कि ठगों के पास उनकी पत्नी और संबंधित आंगनवाड़ी सेविका की शत-प्रतिशत सटीक जानकारी थी. फोन करने वाले ने कहा, आपके खाते में योजना के पैसे आने हैं, इसके लिए आपको अभी अपने खाते में 7,000 जमा करने होंगे. जब पीड़ित ने व्हाट्सएप कॉल के दौरान ठग का चेहरा देखना चाहा तो उसने कैमरा छिपा लिया. पीड़ित द्वारा पैसे कटने का अंदेशा जताने पर साइबर अपराधी ने उन्हें झांसा देने की कोशिश की. हालांकि, जब पीड़ित ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो ठग गाली-गलौज और धमकी देने पर उतर आया.

BLO काम में जुटीं सेविकाएं भी निशाने पर

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि साइबर ठग उन सेविकाओं को भी निशाना बना रहे हैं जो वर्तमान में राज्य में चल रहे SIR कार्य में BLO के रूप में तैनात हैं. जब सेविकाओं को अधिकारी के इस तरह के फोन पर शक हुआ, तो उन्होंने जामताड़ा प्रखंड के वास्तविक अधिकारियों से संपर्क किया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ब्लॉक या प्रशासन की ओर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे न दें और न ही कोई गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा करें.

Also Read : बिना कानूनी अधिकार के तोड़ दिया गया था दूकान, HC ने दिया 5.25 लाख मुआवजा; चतरा DC को दी जिम्मेदारी 

 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

Chaibasa: वज्रपात से बचाव के लिए समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को किया सचेत 

Next

बिना कानूनी अधिकार के तोड़ दिया गया था दूकान, HC ने दिया 5.25 लाख मुआवजा; चतरा DC को दी जिम्मेदारी 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.