Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा: निर्माणाधीन पेयजल विभाग भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, संवेदक पर लापरवाही का आरोप
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा: निर्माणाधीन पेयजल विभाग भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, संवेदक पर लापरवाही का आरोप

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से निर्माणाधीन भवन की छत की सेंटरिंग ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर नीचे गिर गई. घटना के समय मौके पर काम चल रहा था, हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संवेदक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

Contents
  • ढलाई के दौरान हुआ हादसा
  • जांच और कार्रवाई की उठी मांग

ढलाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित पानी टंकी के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से एक भवन का निर्माण कराया जा रहा है. भवन की छत की ढलाई का कार्य शुरू होना था. इसी दौरान सेंटरिंग का बड़ा हिस्सा अचानक खुल गया और पूरी संरचना भरभराकर नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि छत की करीब 80 प्रतिशत ढलाई का कार्य पूरा हो चुका था, जिसके बाद सेंटरिंग के कमजोर पड़ने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले की जांच की मांग की है.

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

नारायणपुर प्रखंड एवं नारायणपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार ने निर्माण कार्य में संवेदक और मिस्त्री पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पानी टंकी से नियमित पेयजल आपूर्ति हो और लोगों को इसका लाभ मिले. ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान इस तरह सेंटरिंग का गिरना गंभीर मामला है.

उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो पूरी योजना प्रभावित हो सकती है. उन्होंने जामताड़ा जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

वहीं, मामले को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता संतोष महतो ने बताया कि छत की ढलाई का कार्य दो दिनों में पूरा किया जाना था. करीब 150×60 के क्षेत्र में ढलाई होनी थी, लेकिन कार्य की शुरुआत में ही सेंटरिंग खुलकर नीचे गिर गई. घटना के बाद निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि निर्माण कार्य में सेंटरिंग और अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई थी. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, चढ़ाए बाल

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsCentering Collapseconstructioncricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDrinking Water DepartmentEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJamtaraJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarayanpurNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, चढ़ाए बाल

Next

जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल : साहिबगंज से सोशल मीडिया स्टार बनने तक का सफर, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा, STF की जांच में कई बड़े नाम रडार पर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.