Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया जोरदार हंगामा, सड़क जाम
झारखण्डपूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया जोरदार हंगामा, सड़क जाम

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Jamshedpur: जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में अपराधियों के जानलेवा हमले और फायरिंग में गंभीर रूप से घायल मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब की कोलकाता में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई. घटना के बाद से ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से कोलकाता रेफर किया गया था. आफताब के मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक निवास मुस्लिम बस्ती और आसपास के इलाकों में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Contents
  • परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश, थाने का घेराव
  • पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश, थाने का घेराव

आफताब की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोग एकजुट होकर बर्मामाइंस थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया. उग्र भीड़ ने बर्मामाइंस थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के समक्ष दो मुख्य मांगें रखीं है. पहला हत्या में शामिल सभी नामजद और अज्ञात अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और दूसरा क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस त्वरित और तेज मुहिम चलाए. दरअसल, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशे की लत ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध की मुख्य वजह बन रही है.

पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

थाने पर बढ़ते तनाव और हंगामे को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी भरोसा दिया गया. फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बर्मामाइंस और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढ़ें: गुमला: नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलकेया की जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, बरसात में टपकती छत के बीच चल रही पढ़ाई, नए भवन की मांग 

 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

हजारीबाग: भक्ति की खुशबू से महक रही सुबह, 10 वर्षों से 31 मंदिरों तक फूल पहुंचा रहे जनार्दन सिंह

Next

गिरिडीह में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रोजगार सेवक गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.