Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जमशेदपुर: सुंदरनगर में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
झारखण्डपूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर: सुंदरनगर में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा सोमवार को सुंदरनगर क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इस दौरान डालसा की मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंची और मध्य विद्यालय सुंदरनगर तथा जयपाल सिंह मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, करनडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Contents
  • छात्रों को कानून और अधिकारों की जानकारी
  • बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर
  • हेल्पलाइन नंबर भी किए साझा

छात्रों को कानून और अधिकारों की जानकारी

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) की सदस्य रंजना पांडेय, पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल, अरुण रजक, सुनील पांडेय, ग्लोरिया पूर्ति, प्रकाश सांडिल तथा लॉ प्रशिक्षु अंजली, शरुजा और सुदीपा ने छात्रों और छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया. टीम ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ डालसा के गठन, उद्देश्य, सेवाओं और भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया.

बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

जागरूकता कार्यक्रम में बाल अधिकार, बाल तस्करी, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून, बाल हिंसा से संरक्षण, चाइल्डलाइन, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, जिला बाल संरक्षण इकाई, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, आपदा एवं दुर्घटना मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन तथा साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

हेल्पलाइन नंबर भी किए साझा

डालसा टीम ने निःशुल्क कानूनी सलाह और परामर्श के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हिंसा हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एल्डर हेल्पलाइन 14567 की जानकारी भी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा की.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कानून, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में उत्तर दिया. डालसा की ओर से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई.

ALSO READ: रांची: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च

Tags:

amit shahArvind Kumar PandeyBihar Jobbihar newsbreaking newsChild Helpline 1098Child Labour PreventionChild Marriage PreventionChild Protection AwarenessChild Rights Awarenesscricketcricket matchCrime NewsCyber Crime AwarenessCyber Helpline 1930Cyber Security AwarenessDalsa Awareness CampaignDalsa Mobile VanDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDisaster Compensation SchemeDistrict Legal Services Authority JamshedpurDLSA JamshedpurDomestic Violence AwarenessDrug Deaddiction AwarenessEducation minister resignaionElder Helpline 14567Free Legal Advicefree legal aidGovernment Schemes AwarenessGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJamshedpur Education NewsJamshedpur Latest NewsJamshedpur NewsJharkhand Awareness CampaignJharkhand Breaking NewsJharkhand Current Affairs 2026Jharkhand jobJharkhand Legal NewsJharkhand NewsJharkhand News PortalJobKaranDih NewsKumar Saurabh TripathiLADC JamshedpurLatest NewsLegal Aid Defense CounselLegal awareness campLegal Awareness ProgramNALSA Helpline 15100Narendra ModiNews Wave JharkhandPLV JamshedpurPolice Helpline 112Principal District Judge JamshedpurRanchi NewsRanchi News PortalSchool Awareness ProgramShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiStudents Legal AwarenessSundarnagar NewsTodays NewsVacancyWitch Hunting AwarenessWomen Safety Helpline 181अपराध न्यूज़आपदा मुआवजा योजनाकरनडीह समाचारकुमार सौरभ त्रिपाठीघरेलू हिंसा जागरूकताचाइल्ड हेल्पलाइन 1098छात्र जागरूकता कार्यक्रमजमशेदपुर न्यूजजमशेदपुर शिक्षा समाचारजिला विधिक सेवा प्राधिकारझारखंडझारखंड जागरूकता अभियानझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड विधिक समाचारडायन प्रथा जागरूकताडालसा जमशेदपुरडालसा मोबाइल वैनधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीनशा उन्मूलन अभियाननालसा हेल्पलाइन 15100निःशुल्क कानूनी सलाहनिःशुल्क कानूनी सहायतान्यूज वेव झारखंडपुलिस हेल्पलाइन 112प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेयबाल अधिकार जागरूकताबाल विवाह रोकथामबाल श्रम रोकथामबाल संरक्षण जागरूकतामहिला हेल्पलाइन 181माइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टललीगल एड डिफेंस काउंसिलवरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567विधिक जागरूकता अभियानविधिक जागरूकता शिविरशिबू सोरेनसरकारी योजनाओं की जानकारीसाइबर अपराध जागरूकतासाइबर सुरक्षा जागरूकतासाइबर हेल्पलाइन 1930सुंदरनगर समाचारस्कूल जागरूकता कार्यक्रमस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रांची: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च

Next

सरायकेला: NGT की रोक के बाद भी जारी है अवैध बालू का कारोबार, प्रशासन सख्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.