Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कोडरमा/वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 8-9 अगस्त को बूथ पर लगेगा कोडरमा में विशेष कैंप, फॉर्म-6 और 8 से होगा समाधान
कोडरमाझारखण्ड

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 8-9 अगस्त को बूथ पर लगेगा कोडरमा में विशेष कैंप, फॉर्म-6 और 8 से होगा समाधान

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Koderma:  झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Contents
  • फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की मिलेगी सुविधा
  • मतदान केंद्र बदलने के लिए भरना होगा फॉर्म-8
  • केवल पात्र भारतीय नागरिक ही कर सकेंगे आवेदन
  • नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की मिलेगी सुविधा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़े कार्य पूरे कराएं. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे. ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे और संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं.

मतदान केंद्र बदलने के लिए भरना होगा फॉर्म-8

उपायुक्त ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास स्थान से दूर है, वे परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही नजदीकी मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं.

केवल पात्र भारतीय नागरिक ही कर सकेंगे आवेदन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है. किसी भी विदेशी नागरिक को इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ECI Net ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 8 और 9 अगस्त को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े कार्य समय पर पूरा कराएं. उन्होंने कहा कि “कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं” अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है.
ALSO READ: कोडरमा : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार, DCM और 65 पाइप बरामद

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionElection CommissionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobKoderma NewsLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensir 2026sscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyVoter list updateअपराध न्यूज़उत्कर्ष गुप्ताकोडरमा न्यूजचुनाव आयोगजिला निर्वाचन पदाधिकारीझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीफॉर्म 6फॉर्म 8मतदाता सूचीमतदान केंद्र शिविरमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविशेष गहन पुनरीक्षणवोटर लिस्ट अपडेटशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

कोडरमा : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार, DCM और 65 पाइप बरामद

Next

जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.