Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/देश/IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती. ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त तक करें आवेदन
देशशिक्षा/जॉब

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती. ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त तक करें आवेदन

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (Clerk/CSA) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है.

Contents
  • महत्वपूर्ण तिथियां
  • कौन कर सकता है आवेदन
  • राज्यवार सबसे अधिक रिक्तियां
  • आवेदन शुल्क
  • कितना मिलेगा वेतन
  • ऐसे करें आवेदन

महत्वपूर्ण तिथियां

IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को होगी. अंतिम आवंटन की प्रक्रिया मार्च 2027 में पूरी की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है. नेपाल, भूटान और भारत सरकार के नियमों के तहत पात्र अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य है.

राज्यवार सबसे अधिक रिक्तियां

इस भर्ती में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 1,731, कर्नाटक में 1,414, महाराष्ट्र में 1,051, पश्चिम बंगाल में 946, गुजरात में 698, तमिलनाडु में 675, मध्य प्रदेश में 570, बिहार में 491 और पंजाब में 481 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और डीईएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और बैंक के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) लिंक पर क्लिक करें. New Registration के माध्यम से पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

ALSO READ:RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन बढ़ाने की तैयारी, घर खरीदारों पर पड़ेगा असर

Tags:

452 IBPS क्लर्क भर्ती 2026amit shahBank Clerk VacancyBank Jobs IndiaBank Recruitment 2026Banking Jobs 2026Bihar Jobbihar newsbreaking newsClerk Bharti 2026cricketcricket matchCrime NewsCustomer Service Associate RecruitmentDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovernment Jobs 2026Govt JobGraduation Jobshindi newsHindi News PortalIBPS Clerk Apply OnlineIBPS Clerk EligibilityIBPS Clerk Notification 2026IBPS Clerk Recruitment 2026IBPS Clerk Vacancy 2026IBPS CSA RecruitmentIBPS CSA भर्तीIBPS Exam Date 2026IBPS Latest NewsIBPS Online Form 2026IBPS SalaryIBPS Vacancy State Wise.IBPS ऑनलाइन फॉर्म 2026IBPS की ताज़ा खबरेंIBPS क्लर्क के लिए ऑनलाइन आवेदनIBPS क्लर्क नोटिफिकेशन 2026IBPS क्लर्क योग्यताIBPS क्लर्क वैकेंसी 2026IBPS परीक्षा की तारीख 2026IBPS सैलरीIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalSarkari Naukri 2026Shibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्तीक्लर्क भर्ती 2026ग्रेजुएशन के बाद नौकरियांझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीबैंक क्लर्क वैकेंसीबैंक भर्ती 2026बैंकिंग नौकरियां 2026भारत में बैंक नौकरियांमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराज्य-वार IBPS वैकेंसी।शिबू सोरेनसरकारी नौकरियां 2026सरकारी नौकरी 2026स्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

CCL B&K क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार कार्रवाई: भारी मात्रा में कोयला और 45 मोटरसाइकिलें जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

Next

PM नरेंद्र मोदी के वीडियो पर कांग्रेस ने कहा – इंस्टाग्राम सभाएं लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.