Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/स्वास्थ्य विभाग सख्त: कोरोना काल में लगे 54 पीएसए ऑक्सीजन प्लांटों को चालू कराने का एक्शन प्लान हुआ तैयार
झारखण्डरांची

स्वास्थ्य विभाग सख्त: कोरोना काल में लगे 54 पीएसए ऑक्सीजन प्लांटों को चालू कराने का एक्शन प्लान हुआ तैयार

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Ranchi: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में स्थापित लेकिन अब बंद पड़े पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन) ऑक्सीजन प्लांटों पर सख्ती शुरू कर दी है. राज्य के सरकारी अस्पतालों में ठप पड़े 54 से अधिक प्लांटों को दोबारा चालू करने और उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने बड़ा एक्शन प्लान लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इस दिशा में झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने राज्य के सभी 95 पीएसए प्लांटों के संचालन, मरम्मत और समग्र रखरखाव के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित कर दिए हैं. विभाग का स्पष्ट संदेश है कि अब ऑक्सीजन आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्लांट को तय मानकों पर ही संचालित करना होगा.

Contents
  • ऑक्सीजन की गुणवत्ता और प्रेशर दोनों पर होगी निगरानी
  • लापरवाही पर कड़े आर्थिक दंड का होगा प्रावधान
  • 24×7 कॉल सेंटर में शिकायत होगी दर्ज

ऑक्सीजन की गुणवत्ता और प्रेशर दोनों पर होगी निगरानी

नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ मशीन चालू रखना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि मरीजों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की गुणवत्ता और प्रेशर दोनों पर सीधी निगरानी रखी जाएगी. प्लांट से निकलने वाली मेडिकल ऑक्सीजन की शुद्धता 93% (±3%) से कम नहीं होनी चाहिए. यदि शुद्धता में गिरावट आती है या दबाव कम होता है तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई तय है. इसके साथ ही हर दिन प्लांट के संचालन, एयर कंप्रेसर, ड्रायर और अन्य उपकरणों की जांच का डिजिटल लॉग तैयार करना अनिवार्य किया गया है.

लापरवाही पर कड़े आर्थिक दंड का होगा प्रावधान

किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में ऑटोमैटिक बैकअप सिस्टम के जरिए सिलेंडर सप्लाई तुरंत शुरू करना होगा, ताकि मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित न हो. विभाग ने पहली बार लापरवाही पर कड़े आर्थिक दंड का प्रावधान भी लागू किया है. ऑक्सीजन की गुणवत्ता मानक से कम होने और बैकअप उपलब्ध नहीं कराने पर प्रति प्लांट ₹2,000 प्रतिदिन तक का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि लॉगबुक में गड़बड़ी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ₹1,000 प्रतिदिन का दंड तय किया गया है. इसके अलावा यदि कोई पीएसए प्लांट 24 घंटे से अधिक समय तक बंद रहता है तो उसे ‘क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर’ मानते हुए संबंधित एजेंसी पर सालाना अनुबंध राशि का 2% प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना काटा जाएगा.

24×7 कॉल सेंटर में शिकायत होगी दर्ज

पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अब हर पीएसए प्लांट और बायोमेडिकल उपकरण पर QR कोड लगाया जाएगा. इसे स्कैन करते ही राज्य स्तरीय 24×7 कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज हो जाएगी और जब तक अस्पताल के नोडल अधिकारी OTP के जरिए समस्या के समाधान की पुष्टि नहीं करेंगे, तब तक शिकायत बंद नहीं मानी जाएगी. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन जरूरत को देखते हुए राज्यभर में इन प्लांटों की स्थापना की गई थी, लेकिन समय के साथ रखरखाव की कमी और तकनीकी खामियों के कारण बड़ी संख्या में प्लांट बंद हो गए. अब स्वास्थ्य विभाग इन्हें फिर से पूरी क्षमता के साथ चालू कर मरीजों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठा रहा है.

इस एक्शन प्लान के लागू होने के बाद राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है और भविष्य में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
ALSO READ: तीन नाबालिग सहेली लापता, ‘कल लौट आएंगे’ कहकर बंद हो गया मोबाइल, छह दिन के बाद वापस लौटी

Tags:

24 घंटे कॉल सेंटर24x7 Health Call Centeramit shahBihar Jobbihar newsBiomedical Equipment Monitoringbreaking newsCorona Oxygen PlantCOVID Oxygen Plant Jharkhandcricketcricket matchCrime NewsCylinder Backup SystemDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDigital Logbook Oxygen PlantEducation minister resignaionGovernment Hospital News JharkhandGovernment Hospital Oxygen PlantGovt JobHealth Department Strict ActionHealth Infrastructure Jharkhandhindi newsHindi News PortalHospital Equipment QR CodeHospital Oxygen SystemHospital Safety StandardsIndependence DayJharkhand Breaking NewsJharkhand Current Affairs 2026Jharkhand Health DepartmentJharkhand jobJharkhand Latest NewsJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Oxygen Plant NewsJharkhand Rural Health Mission SocietyJobJRHMS NewsLatest NewsMedical Oxygen PlantNarendra ModiNews Wave JharkhandOxygen Backup SystemOxygen Crisis PreventionOxygen Plant MaintenanceOxygen Plant PenaltyOxygen Plant Repair JharkhandOxygen Pressure MonitoringOxygen Purity 93 PercentOxygen Quality MonitoringOxygen Supply JharkhandPSA Oxygen Plant JharkhandPSA Plant Action PlanQR Code Monitoring HospitalRanchi Breaking NewsRanchi Health NewsRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़अस्पताल उपकरण क्यूआर कोडअस्पताल ऑक्सीजन व्यवस्थाअस्पताल सुरक्षा मानकऑक्सीजन गुणवत्ता निगरानीऑक्सीजन प्रेशर जांचऑक्सीजन प्लांट जुर्मानाऑक्सीजन प्लांट मरम्मतऑक्सीजन प्लांट रखरखावऑक्सीजन शुद्धता 93 प्रतिशतऑक्सीजन संकट रोकथामकोरोना काल ऑक्सीजन प्लांटक्यूआर कोड मॉनिटरिंगझारखंडझारखंड ऑक्सीजन प्लांट खबरझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटीझारखंड स्वास्थ्य विभागडिजिटल लॉगबुकधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीन्यूज वेव झारखंडपीएसए ऑक्सीजन प्लांटबायोमेडिकल उपकरण निगरानीबैकअप ऑक्सीजन सिस्टममाइक्रोसॉफ्टमेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलरांची ब्रेकिंग न्यूज़रांची स्वास्थ्य समाचारशिबू सोरेनसरकारी अस्पताल ऑक्सीजन प्लांटसरकारी अस्पताल समाचारसिलेंडर बैकअप व्यवस्थास्वतंत्रता दिवसस्वास्थ्य अवसंरचना झारखंडस्वास्थ्य विभाग सख्तीहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

नेमरा से फिर गूंजेगी गुरुजी की विरासत, पहली पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह

Next

5 अगस्त के बाद कॉलेजों में लगेगा वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप, 18+ युवाओं का नाम जोड़ने पर रहेगा फोकस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.