Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/हजारीबाग: चेहरे का निखार तो आया पर गले से गायब हो गए लाखों के गहने, ब्यूटी पार्लर जाने से पहले देख लें ये खबर 
झारखण्डहज़ारीबाग

हजारीबाग: चेहरे का निखार तो आया पर गले से गायब हो गए लाखों के गहने, ब्यूटी पार्लर जाने से पहले देख लें ये खबर 

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Hazaribagh : शहर के एक चर्चित ब्यूटी पार्लर में डी-टैन कराने पहुंची महिला की करीब 15.5 ग्राम सोने की चेन और दुर्गा माता का लॉकेट रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पार्लर संचालक और कर्मचारियों पर चेन वापस नहीं करने आरोप, CCTV फुटेज छिपाने, धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई गई है.

Contents
  • डी-टैन से पहले उतरवाई गई थी चेन
  • अगले दिन चेन नहीं मिली, कर्मचारियों ने किया इनकार
  • CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर कैमरा खराब होने की बात
  • धमकी और समझौते का दबाव बनाने का आरोप
  • बरामदगी और कार्रवाई की मांग

डी-टैन से पहले उतरवाई गई थी चेन

ओरिया निवासी और वर्तमान में संप्रेक्षण गृह, हजारीबाग में प्रभारी गृह पिता के पद पर कार्यरत सोनी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कल देर शाम वह डी-टैन कराने जावेद हबीब अंडरलुक पार्लर गई थीं. प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्लर की कर्मचारी अनीता कुमारी ने उनसे सोने की चेन सुरक्षित रखने के लिए उतरवा ली. डी-टैन पूरा होने के बाद वह बिल भुगतान कर घर लौट गईं.

अगले दिन चेन नहीं मिली, कर्मचारियों ने किया इनकार

पीड़िता के अनुसार, दूसरे दिन जब उन्होंने चेन नहीं मिलने पर पार्लर पहुंचकर पूछताछ की तो कर्मचारियों ने चेन अपने पास रखने से ही इनकार कर दिया. इससे उन्हें पूरे मामले पर संदेह हुआ और उन्होंने पार्लर प्रबंधन से जवाब मांगा.

CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर कैमरा खराब होने की बात

महिला का आरोप है कि उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए पार्लर का CCTV फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि कैमरा खराब है. पीड़िता का कहना है कि इससे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पार्लर संचालक से जानकारी ली, जिस पर संचालक ने जांच के लिए कुछ समय मांगा.

धमकी और समझौते का दबाव बनाने का आरोप

सोनी कुमारी का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पार्लर संचालक और उनके परिजनों की ओर से फोन पर धमकी दी गई. इतना ही नहीं, घर पर लोगों को भेजकर पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का भी दबाव बनाया गया. पीड़िता ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बरामदगी और कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गायब हुई 15.5 ग्राम सोने की चेन और दुर्गा माता का लॉकेट बरामद कराने, CCTV फुटेज की जांच कराने और पूरे मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : जामताड़ा : भाजपा की आक्रोश रैली के बाद वायरल वीडियो से सियासी हलचल तेज

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जामताड़ा : भाजपा की आक्रोश रैली के बाद वायरल वीडियो से सियासी हलचल तेज

Next

जमशेदपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से बदमाशों ने छीनी चेन, जांच में जुटी पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.