Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/हजारीबाग: ‘मूंछ वाले गौतम’ की अनोखी पहचान, दो फीट लंबी मूंछों ने दिलाई अलग पहचान
झारखण्डहज़ारीबाग

हजारीबाग: ‘मूंछ वाले गौतम’ की अनोखी पहचान, दो फीट लंबी मूंछों ने दिलाई अलग पहचान

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Hazaribagh: फिल्मों का मशहूर संवाद “मूंछ हो तो नत्थूलाल जैसी, वरना न हो” आज भी लोगों की जुबान पर है. लेकिन टाटीझरिया प्रखंड के खंभवा गांव निवासी गौतम सिंह ने अपनी अनोखी और करीब दो फीट लंबी मूंछों के दम पर क्षेत्र ही नहीं, पूरे जिले में अलग पहचान बना ली है. उनकी घनी, लंबी और ऊपर की ओर तनी हुई मूंछें जहां भी वे जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. गौतम सिंह जब भी किसी बाजार, सरकारी कार्यालय या सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचते हैं, लोग उन्हें तुरंत पहचान लेते हैं. कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं तो कई उनकी मूंछों की देखभाल का राज जानना चाहते हैं. गांव में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उन्हें उनकी मूंछों की वजह से पहचानते हैं.

Contents
  • रोजाना करते हैं विशेष देखभाल
  • युवाओं के लिए भी बने आकर्षण

रोजाना करते हैं विशेष देखभाल

गौतम सिंह बताते हैं कि इतनी लंबी मूंछों को संभालना आसान नहीं है. उन्हें रोजाना विशेष देखभाल करनी पड़ती है. मूंछों को मनचाहा आकार देने के लिए वे जेल और अन्य हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. दिनभर मूंछों को कड़ा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जेल लगाते हैं, जबकि रात में जेल हटाकर मूंछों को खुला छोड़ देते हैं ताकि बालों को नुकसान न पहुंचे और उनकी प्राकृतिक चमक बनी रहे. इतनी लंबी मूंछों की देखभाल में समय के साथ खर्च भी आता है.

नियमित रूप से ग्रूमिंग, सफाई और हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करना पड़ता है. उनका कहना है कि अच्छी देखभाल से ही मूंछों की खूबसूरती और मजबूती बनी रहती है. आगे वे बताते हैं कि शुरुआत में यह केवल उनका शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यही उनकी पहचान बन गई. अब लोग उन्हें नाम से कम और उनकी शानदार मूंछों से ज्यादा पहचानते हैं. वे कहते हैं कि जहां भी जाता हूं, लोग मेरी मूंछों की तारीफ करते हैं. इससे मुझे गर्व और आत्मविश्वास मिलता है.

युवाओं के लिए भी बने आकर्षण

क्षेत्र के कई युवा भी गौतम सिंह की मूंछों से प्रभावित हैं. अक्सर लोग उनसे मूंछों की देखभाल और उन्हें बढ़ाने के तरीके पूछते हैं. उनका मानना है कि मूंछें केवल चेहरे की शोभा नहीं बढ़ातीं, बल्कि व्यक्तित्व को भी अलग पहचान देती हैं. आज गौतम सिंह की मूंछें केवल उनका शौक नहीं, बल्कि उनकी पहचान और सम्मान का प्रतीक बन चुकी हैं. भीड़ में भी उनका व्यक्तित्व सबसे अलग नजर आता है और लोग दूर से ही उन्हें पहचान लेते हैं. खंभवा गांव के इस अनोखे अंदाज ने उन्हें पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है.

ALSO READ: चतरा : मन्नत कुमारी ने रचा इतिहास, वेस्ट बंगाल में 30 मीटर राइफल शूटिंग में जीते 4 गोल्ड मेडल

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

केंद्र सरकार ने दी राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 200 रूपये हुआ सस्ता

Next

हजारीबाग : एक ही जमीन की दो रिपोर्ट ! कभी निजी तो कभी सरकारी बताई गई भूमि, सवालों के घेरे में कटकमसांडी CO कार्यालय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.