Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/हजारीबाग : राशन कार्ड में E-KYC की रफ्तार धीमी, जिले के 16.30 प्रतिशत लाभार्थियों ने नहीं कराया KYC
झारखण्डहज़ारीबाग

हजारीबाग : राशन कार्ड में E-KYC की रफ्तार धीमी, जिले के 16.30 प्रतिशत लाभार्थियों ने नहीं कराया KYC

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Hazaribagh : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDC) को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और फर्जीवाड़ा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए E-KYC अनिवार्य कर दी है. इसके बावजूद हजारीबाग जिले में E-KYC की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है. जिले के 16.30 प्रतिशत लाभार्थियों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन और वास्तविक लाभुकों की पहचान में बाधा उत्पन्न हो रही है.

Contents
  • जिले में कितने लाभार्थी, कितनों ने कराई E-KYC
  • प्रखंडवार E-KYC नहीं कराने वाले लाभार्थियों की संख्या
  • चौपारण और विष्णुगढ़ में सबसे अधिक लंबित मामले
  • फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड की होगी पहचान
  • लाभार्थियों से की गई अपील

जिले में कितने लाभार्थी, कितनों ने कराई E-KYC

जिले में कुल 3,16,054 राशन कार्ड हैं, जिनके माध्यम से 14,53,914 लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. अब तक 12,16,882 लाभार्थियों ने सफलतापूर्वक E-KYC करा ली है, जो कुल लाभार्थियों का 83.70 प्रतिशत है. वहीं 2,37,032 लाभार्थी (16.30 प्रतिशत) अभी भी E-KYC से वंचित हैं

प्रखंडवार E-KYC नहीं कराने वाले लाभार्थियों की संख्या

प्रखंड
शेष लाभार्थी
बड़कागांव
14,969
बरही
17,379
बरकट्ठा
22,228
विष्णुगढ़
24,969
चलकुशा
8,533
चौपारण
25,350
चुरचू
5,376
दाड़ी
9,503
दारू
6,571
हजारीबाग सदर
16,677
हजारीबाग नगर
9,310
इचाक
21,498
कटकमदाग
8,061
कटकमसांडी
17,174
केरेडारी
11,562
पदमा
8,650
टाटीझरिया
9,222

चौपारण और विष्णुगढ़ में सबसे अधिक लंबित मामले

जारी आंकड़ों के अनुसार चौपारण में 25,350, विष्णुगढ़ में 24,969, बरकट्ठा में 22,228 और इचाक में 21,498 लाभार्थियों ने अब तक E-KYC नहीं कराई है. वहीं चुरचू (5,376) और दारू (6,571) में सबसे कम लंबित मामले दर्ज किए गए हैं.

फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड की होगी पहचान

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने बताया कि सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और अपात्र और डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें हटाने के उद्देश्य से E-KYC अनिवार्य किया है. इससे फर्जी राशन कार्डों की पहचान कर उन्हें निरस्त किया जाएगा और वास्तविक पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा कि E-KYC पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी आसान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक समय पर पहुंच सकेगा.

लाभार्थियों से की गई अपील

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक E-KYC नहीं कराई है, वे शीघ्र अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली विक्रेता अथवा संबंधित केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें. समय रहते E-KYC नहीं कराने पर भविष्य में राशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है.

Also Read : पलामू: हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News Portalration cardShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

गिरिडीह में श्रावणी मेले के दौरान पुलिस की अनूठी पहल, कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू

Next

असल मुद्दों को नजरअंदाज कर सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR कर रही : पवन खेड़ा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.