Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे गुरुजी : केशव महतो कमलेश
झारखण्डरांची

सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे गुरुजी : केशव महतो कमलेश

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु को याद करते हुए कहा है कि गुरुजी सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे. उन्होंने कहा कि 4 अगस्त का दिन केवल एक पुण्यतिथि नहीं, बल्कि झारखंड के लिए आत्ममंथन और संकल्प का दिन है.

Contents
  • संघर्ष की भट्ठी से निकले जननायक
  • सादगी और जनसेवा की मिसाल
  • अलग झारखंड राज्य के सूत्रधार
  • आदर्शों पर चलने का संकल्प

संघर्ष की भट्ठी से निकले जननायक

शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों की अनूठी मिसाल रहा है. महाजनी प्रथा और सूदखोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या के बाद, उन्होंने निराशा की जगह संघर्ष का कठिन मार्ग चुना. आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके द्वारा छेड़ा गया जनआंदोलन इतिहास बन गया. जिसके बाद जनता ने उन्हें स्नेहपूर्वक दिशोम गुरु की उपाधि दी.

सादगी और जनसेवा की मिसाल

मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद गुरुजी की सादगी में कभी कोई बदलाव नहीं आया. वे हमेशा आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते थे. उनका यह मानना था कि जो नेता कुर्सी पर बैठता है. वह जनता का असली दर्द नहीं समझ सकता. उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकार और स्वाभिमान को समर्पित रहा.

अलग झारखंड राज्य के सूत्रधार

अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने इस मांग को केवल राजनीतिक मुद्दा न रखकर सामाजिक अस्मिता का आंदोलन बनाया. जिसके परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 को अलग राज्य का सपना साकार हुआ. वर्ष 2026 में भारत सरकार द्वारा उन्हें लोक सेवा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना उनके राष्ट्रव्यापी योगदान की सच्ची राष्ट्रीय स्वीकृति है.

आदर्शों पर चलने का संकल्प

झारखंड प्रदेश कांग्रेस परिवार ने गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया है. उनके विचार और जनसेवा का भाव सदैव झारखंड की आत्मा में जीवंत रहेगा.

 

ALSO READ : JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों पर AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार को घेरा, कहा- CID की जांच पर भरोसा तभी बनेगा जब उसका ट्रैक रिकॉर्ड सार्वजनिक होगा

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsCongresscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDishom GuruEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJMMJobKeshav Mahto KamleshLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

154 करोड़ की राशि से शहरों का होगा विकास, झारखंड के नगर निकायों को मिला फंड

Next

शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी का अपहरण, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.