Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/गिरिडीह/गिरिडीह: निर्माण के कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
गिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह: निर्माण के कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Giridih: जमुआ प्रखंड के जालखरीयोडीह से टोलाटांड़ जाने वाली नवनिर्मित सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हाल ही में इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों के भीतर सड़क कई स्थानों से उखड़ने और टूटने लगी है. इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है और निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगने लगे हैं.

Contents
  • सड़क की खराब स्थिति पर चिंता
  • तकनीकी जांच कराने की मांग

सड़क की खराब स्थिति पर चिंता

मंगलवार को कांग्रेस के जिला महासचिव इंजीनियर अनिल चौधरी ने सड़क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस सड़क का निर्माण लगभग 15 दिन पहले हुआ हो, उसका इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है और ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि यदि नई सड़क का यह हाल है तो भविष्य में यह सड़क कितने दिनों तक टिक पाएगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.

तकनीकी जांच कराने की मांग

इंजीनियर अनिल चौधरी ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता या घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की पुष्टि होती है तो दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत कर लोगों को राहत देने की भी मांग की. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है. उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और सड़क को दोबारा मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की है.

AlsoRead:झारखंड सरकार ने देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, श्रद्धालुओं में उत्साह

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime Newsdemands for investigation and action growDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGiridihGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modiraising questions about qualityRanchi NewsRanchi News PortalRoad crumbles within days of constructionShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

झारखंड सरकार ने देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, श्रद्धालुओं में उत्साह

Next

बोकारो: गुरूजी की पुण्यतिथि पर निबंध प्रतियोगिता में सफल 11 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.