Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/गिरिडीह/गिरिडीह: EVM-VVPAT वेयरहाउस का DC ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह: EVM-VVPAT वेयरहाउस का DC ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.

Contents
  • वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच
  • उपकरणों के नियमित रखरखाव का निर्देश
  • सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की हिदायत
  • अधिकारी रहे मौजूद

वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बीयू हॉल, जनरेटर रूम और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली.

उपकरणों के नियमित रखरखाव का निर्देश

उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में लगे सभी उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि EVM और VVPAT की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है. इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि EVM-VVPAT की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और सतर्कता बेहद जरूरी है.

अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर सहायक समाहर्ता यश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, निर्वाचन शाखा के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे. मासिक निरीक्षण के माध्यम से EVM-VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है.

ALSO READ: पलामू: अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता जरूरी, विद्यार्थियों को हो कानून का प्रारंभिक ज्ञान

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionElection CommissionElection PreparationElectoral Security.EVM SecurityEVM VVPAT WarehouseGiridih DC InspectionGiridih newsGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Election NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyVVPAT Securityअपराध न्यूज़उपायुक्त रामनिवास यादवगिरिडीह न्यूजजिला निर्वाचन पदाधिकारीझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

हाईकोर्ट ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर जताई नाराजगी

Next

चाईबासा: दावा एवं आपत्ति सुनवाई के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर BLO, सुपरवाइजर एवं नियुक्त पेशकारों को दिया गया प्रशिक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.