Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें तस्वीरें
झारखण्डमनोरंजनरांची

एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें तस्वीरें

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Ranchi: झारखंड के अपराध जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के कई जिलों में खौफ का दूसरा नाम बन चुका कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मारा गया. यह घटना जामताड़ा जिले के गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर स्थित सुपाईडीह और केंदबोना के बीच, नदी के पुल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर घटी. सोमवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की खबर मिली, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

Contents
  • कैसे हुई मुठभेड़?
  • हथकड़ी लगी हालत में मिला शव
  • FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • कौन था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा?
कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा क शव

कैसे हुई मुठभेड़?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम सुजीत सिन्हा को ले जा रही थी. इस दौरान उसे एक कैदी वाहन से दूसरे वाहन में शिफ्ट किया जा रहा था. तभी अचानक पुलिस वाहन का आगे का बायां पहिया पंचर हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई. आसपास के पहाड़ी और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर सुजीत सिन्हा ने भागने का प्रयास किया. इस दौरान उसने एक पुलिस जवान की बंदूक छीन ली और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सुजीत सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई.

घटनास्थल की तस्वीर

हथकड़ी लगी हालत में मिला शव

घटना के बाद कैदी वाहन से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव बरामद किया गया. वह काले रंग की टी-शर्ट, सफेद पैंट और हवाई चप्पल पहने हुए था. मारे जाने के समय भी उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी. घटना के तुरंत बाद देर रात ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे के प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया और बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई.

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोमवार तड़के करीब 5:00 बजे फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. FSL टीम ने पूरे इलाके की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्र किए. टीम ने गैंगस्टर के शरीर पर गोलियों के निशान, गोलियों की संख्या और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर गहनता से जानकारी जुटाई. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा जिला अस्पताल भेज दिया है.

कौन था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा?

सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू जिले का रहने वाला था. झारखंड के रांची, हजारीबाग, चतरा, लातेहार और पलामू सहित कई जिलों में उसका खासा आपराधिक प्रभाव था. उसका नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बिहार और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई के मामलों में भी उसका नाम प्रमुखता से आ चुका था. सुजीत सिन्हा को कभी झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव का करीबी शूटर माना जाता था. हालांकि, बाद में उसने श्रीवास्तव गैंग से अपना रास्ता अलग कर लिया और खुद का गिरोह बनाकर रंगदारी, हत्या और रंगदारी वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा था. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के मारे जाने के बाद पूरे इलाके और संवेदनशील जिलों में पुलिस अलर्ट मोड पर है तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: BREAKING: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में 20 जगहों पर रेड

 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

झारखंड में संगठित अपराध के दो बड़े अध्यायों का एक ही तरीके से अंत : पहले अमन साहू और फिर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Next

गुमला: शराब पीकर सोए किसान की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.