Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/झारखंड की नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 43.61 लाख नाम हटे; 4 सितंबर तक सुधार और नाम जोड़ने का मौका
झारखण्डरांची

झारखंड की नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 43.61 लाख नाम हटे; 4 सितंबर तक सुधार और नाम जोड़ने का मौका

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी कर दी. संशोधित सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. नई सूची के अनुसार राज्य में मतदाताओं की संख्या घटकर 2,21,01,249 रह गई है, जबकि पहले यह 2,64,63,236 थी. यानी पुनरीक्षण के दौरान 43,61,987 नाम सूची से बाहर किए गए हैं.

Contents
  • ASDD श्रेणी में पाए गए मतदाता हटाए गए
  • 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
  • युवा मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था
  • मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी
  • हटिया विधानसभा में सबसे अधिक नए केंद्र

ASDD श्रेणी में पाए गए मतदाता हटाए गए

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनकी पहचान ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में हुई.

इनमें शामिल हैं:

4,38,596 डुप्लीकेट मतदाता

7,63,903 मृत मतदाता

14,50,810 ऐसे मतदाता जो दर्ज पते पर नहीं मिले

1,16,484 विदेशी या अन्य श्रेणी के नाम

4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या सुधार कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है.

युवा मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

आयोग ने बताया कि 1 अक्टूबर 2024 से 1 अक्टूबर 2026 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवा फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए राज्य के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है.

मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी

पुनरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों का पुनर्गठन भी किया गया है. राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 29,571 से बढ़कर 31,892 हो गई है, जबकि 68 केंद्रों का विलय किया गया है. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं.

हटिया विधानसभा में सबसे अधिक नए केंद्र

निर्वाचन आयोग के अनुसार पुनर्गठन का उद्देश्य एक ही परिवार के मतदाताओं को संभव हो तो एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना है. सबसे अधिक 82 नए मतदान केंद्र हटिया विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं, जहां मतदान केंद्रों की संख्या 496 से बढ़कर 578 हो गई है.

ALSO READ: विधानसभा सत्र से पहले छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

Tags:

amit shahASDD ListBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDraft Voter List JharkhandEducation minister resignaionElection Commission JharkhandForm 6 JharkhandGovt JobHatia Assemblyhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Election NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Voter List 2026JobK Ravi Kumar CEO JharkhandLatest Jharkhand NewsLatest NewsNarendra ModiPolling Booth Increase JharkhandRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorenSIR 2026 JharkhandsscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyVoter Registration Jharkhandअपराध न्यूज़के. रवि कुमारझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड वोटर लिस्ट 2026ड्राफ्ट वोटर लिस्टधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीनाम जोड़ें वोटर लिस्टमतदाता सूची पुनरीक्षणमतदान केंद्र पुनर्गठनमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहटिया विधानसभाहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

विधानसभा सत्र से पहले छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

Next

अपील में देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.