Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/धनबाद: जगजीवन नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पड़ोसी हिरासत में
झारखण्डधनबाद

धनबाद: जगजीवन नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पड़ोसी हिरासत में

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026
  • सुबह घर से निकले 24 वर्षीय करण कुमार पर हमला, इलाज के दौरान निजी अस्पताल में तोड़ा दम

Dhanbad: सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर बी-टाइप में शनिवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. परिजनों के अनुसार करण कुमार शनिवार तड़के करीब चार बजे किसी काम से अपने घर से निकला था. आरोप है कि घर से कुछ ही दूरी पर पहले से मौजूद शिवप्रसाद महतो, मुक्तेश्वर महतो, कन्हाई लाल भट्टाचार्य और राजू हरि ने उसे घेर लिया. इसके बाद चारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल करण को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए. जब परिवार के लोगों की नजर करण पर पड़ी तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अब जातिसूचक और अपमानजनक नामों पर लगेगी रोक, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम, सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण के बदले नियम:

आपसी विवाद मैं घटना की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शुरुआती जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है.

Tags:

amit shahbeatenBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsdetainedDhanbadDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionFourGovt Jobhindi newsHindi News Portalin Jagjivan NagarIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModineighboursRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in Ranchito deathTodays NewsVacancyyouthअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

चतरा : JPSC विवाद पर भाजयुमो का धरना, CBI जांच और CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

Next

गिरिडीह: JPSC-JSSC की अनियमितताओं पर भाजयुमो का हल्लाबोल; समाहरणालय पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.