Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती शुरू, दिसंबर तक कई अस्पतालों के भवन होंगे तैयार
झारखण्डरांची

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती शुरू, दिसंबर तक कई अस्पतालों के भवन होंगे तैयार

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Ranchi: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में सरकार ने कदम उठाया है. खेती, किसानी और मजदूरी पर निर्भर आबादी वाले इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी को लेकर विधायक आलोक कुमार सोरेन ने विधानसभा में सवाल उठाया था.सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि दुमका के सिविल सर्जन द्वारा 04 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसडंगाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनधरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसनबनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसकुली में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

Contents
  • खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण दिसंबर तक होगा पूरा
  • तमाड़ स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन की तैयारी
  • अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा नए सिरे से निर्माण
  • बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 20 जुलाई को चिकित्सा पदाधिकारियों के 373 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को भेज दी है. चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद जरूरत के अनुसार पदस्थापन की कार्रवाई की जाएगी.

खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण दिसंबर तक होगा पूरा

सरायकेला-खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण से जुड़ा सवाल उठाया. इस पर सरकार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में जगह की कमी के कारण फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिभंजा में मरीजों को आईपीडी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि पर 33 पेड़ थे. निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पेड़ों को हटाना आवश्यक था. वन प्रमंडल पदाधिकारी खरसावां द्वारा 22 जनवरी 2025 को पेड़ों को हटाने की अनुमति दी गई. अनुमति मिलने के बाद 28 जनवरी 2025 को निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया गया. कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि 20 जनवरी 2026 थी, लेकिन निर्माण सामग्री की कमी सहित अन्य कारणों से काम समय पर पूरा नहीं हो सका. वर्तमान में अस्पताल भवन का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. सरकार ने बताया कि 31 दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा.

तमाड़ स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन की तैयारी

तमाड़ विधायक विकास मुंडा के सवाल पर सरकार ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय, रांची द्वारा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को सदर अस्पताल रांची में राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संबंधित कर्मियों को पुनः विरमित कर दिया गया है.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ के भवन निर्माण को लेकर भवन का सर्वे कराया गया है. तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन और जरूरी जांच रिपोर्ट के लिए मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग रांची और उपायुक्त रांची से पत्राचार किया गया है. तकनीकी स्वीकृत प्राक्कलन मिलने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा.

अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा नए सिरे से निर्माण

सिविल सर्जन के पत्र के अनुसार, तमाड़ स्वास्थ्य केंद्र के टीबी विभाग का भवन जर्जर हो चुका है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल संख्या-1 रांची को दी गई है. फिलहाल मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना मद से भवन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. वहीं खूंटी जिले के अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण को नए सिरे से कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची को तकनीकी स्वीकृति प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी

सरकार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना मद से की जा रही है. इससे क्षेत्र के मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिल सकेगी और उन्हें निजी केंद्रों पर निर्भरता कम होगी.

ALSO READ: छात्रों के समूह ने वार्ता के लिए दिए 10 नाम, सीनियर वकील अजित कुमार और ये नाम सूची से हटाए गए

 

Tags:

Adki Community Health Centeramit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsBundu Hospital Ultrasound Machinecricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDoctors Appointment JharkhandDumka Health NewsEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Assembly NewsJharkhand Government Health UpdateJharkhand Health DepartmentJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobKharsawan Health Center ConstructionLatest NewsMedical Officer Vacancy JharkhandNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalRural Health Centers JharkhandShibu sorenShikaripara MLA Alok Kumar SorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTamar Health CenterTodays NewsVacancyअडकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रअपराध न्यूज़खरसावां स्वास्थ्य केंद्र निर्माणझारखंडझारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड में चिकित्सा अधिकारी की रिक्तियांझारखंड में डॉक्टरों की नियुक्तिझारखंड विधानसभा समाचारझारखंड समाचारझारखंड सरकार की स्वास्थ्य संबंधी अपडेटझारखंड स्वास्थ्य विभागतामर स्वास्थ्य केंद्रदुमका स्वास्थ्य समाचारधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीबुंडू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीनमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिकारिपारा विधायक आलोक कुमार सोरेनशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

भूख हड़ताल के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार

Next

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से निकली 22.88 लाख की राशि, विदेशी करेंसी भी मिली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.