Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, 14वीं JPSC और JSSC परीक्षाओं पर बनी रणनीति
झारखण्डरांची

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, 14वीं JPSC और JSSC परीक्षाओं पर बनी रणनीति

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से ठीक पहले बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सत्र के दौरान जनहित और छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई. बैठक के समापन के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मानसून सत्र की शुरुआत को लेकर दल के सभी सदस्यों के साथ गहन चर्चा हुई है. सत्र के भीतर जनता की आवाज और विभिन्न मुद्दों को किस तरह से मजबूती से रखा जाए, इस पर सभी नेताओं ने अपने विचार साझा किए.

Contents
  • छात्रों के मुद्दों पर विशेष ध्यान और 14वीं JPSC रद्द करने की मांग
  • छात्रों का प्रतिनिधिमंडल करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात

छात्रों के मुद्दों पर विशेष ध्यान और 14वीं JPSC रद्द करने की मांग

विधायक दल के नेता ने बताया कि बैठक में छात्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रमुखता से बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि ऊगठबंधन विधायक दल की आगामी बैठक में भी इन विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि सरकार के स्तर पर छात्रों के हित में बेहतर से बेहतर कदम उठाए जा सकें. प्रदीप यादव के अनुसार, विधायक दल मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों की प्रमुख मांगों को रखेगा.इसमें मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग शामिल है. इसके अलावा, जेएसएससी परीक्षा से संबंधित गड़बड़ियों और जांच की स्थिति को लेकर भी छात्रों की चिंताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा. सरकार से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि जेएसएससी मामले में चल रही जांच की प्रगति कहां तक पहुंची है और क्या वह संतोषजनक है.

छात्रों का प्रतिनिधिमंडल करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात

प्रदीप यादव ने जानकारी दी कि छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचेगा. सरकार और विधायक दल सभी पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनने के बाद ही किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचेंगे.उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों का अहित न हो और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए पारदर्शी कदम उठाए जाएं.

ALSO READ :JPSC-JSSC परीक्षा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से किया मुलाकात, समर्थन देने का दिया भरोसा

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

JPSC-JSSC परीक्षा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से किया मुलाकात, समर्थन देने का दिया भरोसा

Next

झारखंड विधानसभाः 6 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में गूंजेगा छात्रों का आक्रोश और सुखाड़ का दर्द

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.