Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/JPSC-JSSC आंदोलन पर कांग्रेस का भाजयुमो पर हमला, ऋषिकेश सिंह बोले- ‘छात्रों के कंधे पर राजनीति न करे भाजपा’
झारखण्डरांची

JPSC-JSSC आंदोलन पर कांग्रेस का भाजयुमो पर हमला, ऋषिकेश सिंह बोले- ‘छात्रों के कंधे पर राजनीति न करे भाजपा’

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

Ranchi: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजयुमो छात्रों के रोजगार से जुड़े आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है. ऋषिकेश सिंह ने कहा कि छात्रों ने अपना मंच किसी राजनीतिक दल को नहीं दिया है. इसी वजह से भाजयुमो आंदोलन को अपने तरीके से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन रोजगार, परीक्षा में पारदर्शिता और अपने भविष्य को लेकर है, इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए.

Contents
  • आंदोलन को मुद्दे से भटकाने की कोशिश
  • सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाया: कांग्रेस
  • 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग
  • पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे भाजपा

आंदोलन को मुद्दे से भटकाने की कोशिश

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजयुमो कभी खाने-पीने के विवाद, कभी धार्मिक मुद्दों और अब विधानसभा घेराव के समर्थन के जरिए आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है. उनका कहना है कि छात्रों की असली मांगों पर चर्चा करने के बजाय आंदोलन को जाति, धर्म और राजनीतिक विवादों में उलझाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजयुमो को छात्रों का प्रवक्ता बनने के बजाय उनकी मांगों पर तथ्य के साथ बात करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाया: कांग्रेस

ऋषिकेश सिंह ने भाजयुमो के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें सरकार पर छात्रों के बीच फूट डालने की कोशिश करने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए समिति बनाई है. उनके अनुसार, स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और NSUI के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रियों की बैठक भी हुई थी. बैठक में छात्रों की मांगों को सुना गया और उनका मांग-पत्र लिया गया. कांग्रेस ने इसे सरकार की ओर से बातचीत की पहल बताया

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

ऋषिकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने JPSC की 14वीं परीक्षा रद्द करने, संदिग्ध परीक्षाओं की निष्पक्ष CID/SIT जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही JPSC और JSSC की पूरी परीक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई गई है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में सरकार को गंभीरता से फैसला लेना चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहिए.

पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे भाजपा

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजयुमो को वास्तव में छात्रों की चिंता है तो वह आंदोलन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने के बजाय छात्रों की मांगों पर बात करे. उन्होंने भाजपा से उसके शासनकाल में हुई भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मामलों का भी हिसाब देने को कहा.

Tags:

agitationamit shahattacksBihar Jobbihar newsBJPBJYMbreaking newsCongresscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modinot playof studentson the shouldersovePoliticsr JPSC-JSSCRanchi NewsRanchi News PortalRishikesh SinghsaysShibu sorenshouldsscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

सरायकेला में SIR-2026 के तहत विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की मिली सुविधा

Next

सरायकेला: जल जीवन मिशन के तहत मनाया गया जल अर्पण दिवस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.